Fri. Jul 26th, 2024

गांधी की 75 वीं स्मृति दिवस पर भव्य कार्यक्रम श्रद्धांजलि समारोह आयोजित

कुर्सेला(कटिहार)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के 75 वां स्मृति दिवस के अवसर पर सर्वोदय आश्रम गांधी घर परिसर में सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन हरिजन सेवक संघ एवं अखिल भारतीय रचनात्मक समाज के तत्वाधान में किया गया। सम्मेलन से पूर्व प्रभात फेरी निकालकर हरिजन सेवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शंकर सन्याल को कुरसेला स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया।

तत्पश्चात गांधीजी के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं संत बिनोवा के प्रतिमा का अनावरण कर पुष्पांजलि माल्यार्पण समर्थित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा गांधी बिनोवा अमर रहे, नारों को बुलंद किया गया।
तत्पश्चात सम्मेलन के खुला अधिवेशन को स्वागत गीत से आगाज किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिजन सेवक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश यादव ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हसेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शंकर सन्याल ने कहा कि गांधी जी के बताए रास्ता सत्य अहिंसा शांति सेवा सद्भाव से ही विश्व शांति संभव हो पाएगा।
हसेस के प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार भाई ने कहा कि कहावत मजबूरी का नाम महात्मा गांधी; नहीं, बल्कि गांधी के बताए रास्ते पर चलना विश्व का मजबूरी बन गयी है।


अध्यक्षीय संबोधन में पूर्व सांसद नरेश यादव ने कहा कि गांधी का विचार पूरे विश्व में वर्तमान समय में अति प्रसांगिक बन गया है। इनका स्वच्छता अभियान गांधी के विचार का विरोधी भी स्वच्छ भारत अभियान चलाने को मजबूर है। श्याम भाई ने आजीवन स्वच्छता अभियान चलाने को संकल्प लेकर झाड़ू थाम लिया।
कार्यक्रम को राजेंद्र मंडल, प्रभाकर झा, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष राजेश मंडल, जयप्रकाश मंडल, गोपाल यादव, विमल मंडल, महेश राय, अखिल भारतीय रचनात्मक समाज के प्रदेश युवा अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि गांधीजी सच्चे अर्थों में सत्य अहिंसा के पुजारी, राष्ट्रपिता एवं विश्व शांति के अग्रदूत थे, उनका शहादत कभी भुलाया नहीं जा सकता। महिला सेल के प्रदेश संयोजक राजो देवी, बरसा रानी, मधुबाला, आशुतोष भाई, श्याम भाई, सुधीर भाई, ईदन पासवान, सुनील भाई, मुखिया डॉ ललन राम , त्रिलोकी झा, बबलू पासवान, बरुण मंडल, रतन मंडल, राधाकांत जा, दिनेश यादव मुकेश पराया आदि ने गांधी जी को श्रद्धांजलि स्वरूप उद्गार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में विभिन्न स्कूल के बच्चे द्वारा अनेकता में एकता, इंद्रधनुषी तहजीब, धार्मिक एकता पर गीत संगीत नृत्य एकांकी लघु नाटक के माध्यम से गांधी जी के विचारों को प्रदर्शित किए।


  • गायिका तितली भारती, अविनाश कुमार, अभिनंदन कुमार, गुड्डी कुमारी आदि ने देश भक्ति एवं गांधी पर आधारित कविता प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में आगत अतिथि को सूत का माला पहना कर एवं सराहनीय प्रस्तुति करने के लिए छात्र छात्राओं को अंगवस्त्र , मेडल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में गांधी जी के सपनों का भारत बनाने एवं उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। बाल कलाकारों द्वारा की गई प्रस्तुति को मुक्त कंठ से सराहा गया एवं तालियां बटोरी।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply