Tue. Oct 22nd, 2024

कांग्रेस पार्टी का अलौली में स्टेट बैंक के सामने प्रदर्शन

म. सुहैल की रिपोर्ट
खगड़िया। कांग्रेस पार्टी के देशव्यापी आह्वान पर स्टेट बैंक एवं एलआईसी में अदानी अंबानी के निवेश करने के विरोध में स्टेट बैंक के सामने प्रदर्श

प्रदर्शन करते कार्यकर्ता और पदाधिकारी

न एवं सभा किया गया। प्रदर्शन में मोदी अमित शाह मुर्दाबाद आदरणीय अंबानी मुर्दाबाद एलआईसी स्टेट बैंक में अदानी अंबानी के निवेश पर रोक लगाओ अंबानी अदानी के आय की जांच कर संपत्ति जप्त करो नारों को बुलंद किया गया। सभा की अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण कुमार पंकज ने किया। मुख्य वक्ता जिला महासचिव रामचंद्र यादव भाकपा माले के जिला संयोजक किरण देव यादव, कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विनोद राम मोहम्मद इजरायल अरविंद यादव रामप्रकाश यादव मिथिलेश साह जय जय राम यादव हक्कड़ यादव राजेंद्र मंडल भंटू यादव आदि ने मोदी सरकार के जनविरोधी नीति के खिलाफ आक्रोश पूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। भाकपा माले के जिला संयोजक किरण देव यादव ने आंदोलन को पुरजोर समर्थन करते हुए महंगाई भ्रष्टाचार निजी करण गरीबी बेरोजगारी पर रोक लगाने की मांग किया।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply