Thu. Mar 28th, 2024

बेतिया: नागरिक कल्याण कार्यक्रम अंतर्गत 24 सीमावर्ती युवाओं को 15 दिवसीय मशरुम खेती प्रशिक्षण एवं 22 युवाओं के लिए 30 दिवसीय तीन पहिया वाहन मरम्मत प्रशिक्षण का संयुक्त शुभारम्भ समारोह बुधवार को आयोजित किया गया। उपर्युक्त समारोह एसएसबी 44 वीं वाहिनी स.सी.बल के ‘ई’ समवाय पचरौता स्थित उच्च विद्यालय रामपुर में किया गया। मशरुम की खेती व तीन पहिया वाहन मरम्मत प्रशिक्षण का संयुक्त शुभारम्भ  44 वाहिनी स.सी.बल ‘ई’ समवाय पचरौता में अनील कुमार सिंह द्वितीय कमान पदाधिकारी (कार्यवाहक कमान्डेंट) 44 वाहिनी स.सी.बल नरकटियागंज नवीन कुमार, थाना ध्यक्ष भंगहा, राजेश कुमार प्रसाद,  प्रधानाचार्य उच्च विद्यालय रामपुर उपेंद्र प्रसाद, सहायक शिक्षक उच्च विद्यालय रामपुर, मुहम्मद मुस्तक, प्रधानाचार्य मध्य विद्यालय भंगहा, मुन्ना द्वारिया, मुखिया रामपुर, भुलाई खवास उप-सरपंच रामपुर, अताउर रहमान, मुखिया भंगहा, वीरबासन फौदार, सरपंच रामपुर, वीरेंद्र थापा, पंचायत सदस्य रामपुर, अमित कुमार, धनंजय मंडल, मनोज कुशवाहा, उत्तम दास, वार्ड सदस्य पंचायत भंगहा, व देवेश कुमार पाण्डेय, निदेशक रामा प्रोद्योगिकी संस्थान, बगहा-2 की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर किया गया। सभी प्रशिक्षुओं में नोट बुक एवं पेन वितरण किया गया। प्रथम प्रशिक्षण मशरुम खेती ‘उच्च विद्यालय रामपुर’ में विजय कुमार कृषि सलाहकार (बिहार सरकार) तथा द्वितीय प्रशिक्षण तीन पहिया वाहन मरम्मत,‘मध्य विद्यालय भंगहा’ में अर्जुन कुमार, टेक्निशियन देंगे। कार्यक्रम के दौरान अनील कुमार सिंह, द्वितीय कमान पदाधिकारी (कार्यवाहक कमान्डेंट) 44 वाहिनी ने बताया कि सशस्त्र सीमा बल के द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा भिन्न-भिन्न प्रशिक्षण दिए जाते है एवं सशस्त्र सीमा बल हमेशा तत्परता के साथ सीमावर्ती लोगों को प्रशिक्षण देकर स्वावलम्बी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहा है। जिससे लोगों में आत्मनिर्भरता बनी रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों सहित वाहिनी के अन्य लगभग 45 कर्मियों की सहभागिता रही।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply