Sat. Jul 27th, 2024

राजेश कुमार की रिपोर्ट

बैरिया : प्रखंड के शहीद भगत सिंह खेल मैदान में सरकार के खेल दक्ष वार्षिक खेल कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। जिसका उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी कृष्णा राम, सीओ हेमंत कुमार, थानाध्यक्ष प्रणय कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिसमें एथलेटिक्स खेल, चक्का फेंक, गोला फेंक, 200 मीटर की दौड़ व अन्य खेलकूद का आयोजित किया गया। प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालय के प्रतिभागी शामिल हुए। प्रखंड विकास पदाधिकारी कृष्णा राम ने बताया कि प्रखंड स्तरीय खेल का आयोजन किया गया है। जिसमें उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले का चयन जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राज्य सतरीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए चयनित किया जाएगा। उन्होंने प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा के संग खेलकद आवश्यक है।

प्रखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। जिसमें चक्का फेंक में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगही रतनपुर के रितेश कुमार, मध्य विद्यालय बैरिया के रौशन कुमार, प्रोजेक्ट माध्यमिक उच्च विद्यालय की जोबिना खातून, गोला फेंक में शशिकांत, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बथना के बिरजू कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगही रतनपुर प्रोजेक्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय पखनाहा की खुशबू कुमारी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बैरिया प्रखंड के डीडीओ नंदकिशोर प्रसाद, हरेंद्र प्रसाद यादव, असीम रंजन, सचिन सक्सेना शिक्षक उपस्थित रहे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply