Sat. Jul 27th, 2024

बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया स्थित माॅ कालीधाम विवाह सेवा समिति की बैठक विजय बर्णवाल की अध्यक्षता में कालीबाग में सम्पन्न हुई। जिसके सचिव विजय रंजन ठाकुर ने बताया कि दिनांक 12 मार्च 2023 रविवार को गरीब परिवार की 15 कन्याओं का सामुहिक विवाह कालीधाम मंदिर परिसर में जन सहयोग से कराया जायेगा। जिसके निबंधन के लिए आवेदन प्रपत्र होटल स्वराज सोवाबाबु चौक बेतिया और शिव शक्ति वस्त्रालय कालीबाग बेतिया में दिनांक 02 दिसंबर 2022 से 30 दिसंबर 2022 तक प्राप्त किया जा सकता है। निबंधन के लिए भरे हुए आवेदन प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2022 निर्धारित है। चयनित कन्याओ के विवाह का सम्पूर्ण खर्च समिति उठायेगी। इस सामुहिक विवाह का आयोजन 2005 से प्रत्येक वर्ष किया जाता है। इस सामुहिक विवाह के आयोजन में इच्छुक दम्पति कन्यादान करना चाहते हैं, वे समिति से सम्पर्क कर सकतें। उपर्युक्त बैठक में कोषाध्यक्ष प्रमोद स्वर्णकार, संरक्षक भीष्मजी, बिहारी लाल साहु, उपाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार अधिवक्ता, उमाजी, उप सचिव -अवधेश सर्राफ, सक्रिय सदस्य रवि कुमार, उदय कुमार, पार्षद सुजीत कुमार, मन्ना मिश्र, चन्द्रशेखर सिंह, राजेश बर्णवाल, मुन्ना उपस्थित रहें। उपर्युक्त जानकारी विजय रंजन ठाकुर मां कालीधाम विवाह सेवा समिति ने दी ।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply