Mon. Mar 9th, 2026

गाव भरदा मे घोघोपुरी के सड़क खारब होने के कारण लोगों को आने-जाने में दीकत हो रहा है। जगह-जगह गड्ढे हाे गए हैं। गिट्‌टी भी बाहर निकल रहा है। भरदा के बाजार चौक के पास ही बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। डामर की परत उखड़ने लगा है। पेंवरों, घोघोपुरी, रमतरा के स्कूली बच्चों सहित ग्रामीणों के लिए यह एक मात्र सड़क है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने इस मार्ग के लिए अब तक कोई पहल नहीं की।

गिरधारी साहू, यूकुमार साहू, महेश्वर साहू, सुदर्शन साहू, पंच झम्मन साहू ने बताया कि जब से P W D ने सड़क निर्माण के बाद एक बार भी बनाया नहीं है। पेंवरों के मनोहर किशोर,भूपेश गंजीर, खिलेश्वर केहरी, परस साहू ने बताया कि पेंवरों के पढ़ने वाले बच्चे इसी मार्ग से छेड़िया व गुरूर हाईस्कूल जाते हैं। घोघोपुरी के खम्हन सिन्हा, ईश्वरी ठाकुर, खिलेश्वर साहू, नोहर सिन्हा, ईश्वरी सिन्हा ने बताया कि चोरहा नाले पर लंबे अरसे के बाद पुल का निर्माण हुआ। लेकिन सड़क दिनोंदिन खराब होने लगी है। सरपंच भरदा रोहित निषाद, गौठान समिति अध्यक्ष युवराज बांधे, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष निरंजन साहू, मनशूराम साहू ने बताया कि इसी मार्ग से पेंवरो, रमतरा, घोघोपुरी, भानपुरी के किसान आना-जाना करते हैं। सरपंच रमतरा सातो ठाकुर, पेंवरो सरपंच माधुरी ज्योति, घोघोपुरी सरपंच लीलाराम सिन्हा ने बताया कि इस सड़क मार्ग से हो करके ब्लाॅक मुख्यालय जाते है। सड़क बनाने का काम जल्द ही होगा ।

Spread the love

Leave a Reply

You missed