Tue. Jun 23rd, 2026

जिला पदाधिकारी ने जन जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखा प्रस्थान किया

बेतिया। नशामुक्ति दिवस 26 नवंबर 2022 के अवसर पर जिला में जन जागृति कार्यक्रम अंतर्गत प्रभातफेरी, रैली, संगोष्ठी, वाद-विवाद, निबंध प्रतियोगिता आयोजित किया गया। नशामुक्ति दिवस पर ज्ञान भवन, पटना में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार ने अभिभाषण दिया, जिसका सीधा जीवंत प्रसारण (लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग)से समाहरणालय सभाकक्ष में किया गया। जिसमें संबंधित पदाधिकारियों व अन्य शामिल हुए।

वाद-विवाद एवं निबंध प्रतियोगिता में श्रेष्ठ छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया

नशामुक्ति दिवस पर विभिन्न स्कूलों में वाद-विवाद एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजजित की गई। जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर ने प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं पुरस्कार स्वरुप शिक्षाप्रद पुस्तकें प्रदान किया। 06-08 आयु वर्ग निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मुस्कान कुमारी, चंदन कुमार, अफरीना, तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आसिमा खातून, अक्षत मिश्र, सोनी कुमारी मुख्य हैं।

उसी प्रकार 09-12 आयु वर्ग निबंध प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले सत्यम आनंद, वंदना कुमारी एवं धनंजय कुमार तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता में उत्तम प्रदर्शन करने वाले संजना कुमारी, संध्या कुमारी एवं ब्यूटी कुमारी हैं। जन जागरुकता कार्यक्रम अंतर्गत मद्य निषेध के प्रति जन जागृति लाने के उदेश्य से जिला में कला जत्था के माध्यम से नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया जाना है। डीएम ने हरी झंडी दिखाकर जन जागरुकता रथ को रवाना किया।इसके पूर्व शिक्षा विभाग ने जिला के विभिन्न स्थलों पर जन जागृति को प्रभातफेरी, रैली का आयोजन किया। जीविका दीदियों द्वारा भी रैली, संगोष्ठी, रंगोली निर्माण कर जन जागृति का कार्य किया। इस दौरान जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार, उप विकास आयुक्त अनिल कुमार, अपर समाहर्ता राजीव कुमार सिंह, अनिल राय, एसडीएम बेतिया विनोद कुमार, जिला सूचना एवं जन सम्पर्क पदाधिकारी अनंत कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण, अधीक्षक उत्पाद विभाग मनोज कुमार सिंह व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया