Tue. Jun 23rd, 2026

बेतिया: बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन एटक पश्चिम चम्पारण ने गुरुवार को एक दिवसीय धरना दिया। पश्चिम चम्पारण की आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की जिला इकाई ने बारह सूत्री मांगों को लेकर जिला पदाधिकारी के समक्ष एक दिवसीय धरना में समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट किया। जिला की आंगनबाड़ी सेविका सहायिका के समस्याओं से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया। सेविका सहायिका सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आईसीडीएस के लक्ष्यों एवं उदेश्यों को धरातल पर अमलीजामा पहनाने का कार्य करती है। सेविका सहायिका दूसरे के बच्चों को कुपोषण से बचाने का काम करती हैं, सरकार की उदासीनता के कारण उनके बच्चे ही कुपोषण का शिकार हो रहे हैं। उन्हें मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पड रहा है।

एक तरफ उन्हें पेट भरने लायक मानदेय नहीं मिल रहा, दूसरी तरफ केन्द्र को संचालित करने में साधनों के अभाव को भी झेलने के लिए मजबूर होना पड रहा है, तीसरी तरफ जांच के नाम पर उनके हौसले को पस्त किया जा रहा है। केरल की सेविका को 12 हजार तथा सहायिका को 08 हजार मानदेय है। केन्द्र पर आने वाले बच्चों को बैठने के लिए कुर्सी तथा खेल कूद के पर्याप्त साधन व अन्य सुविधाएं हैं। बिहार में तो बच्चों को बैठने के लिए दरी और पाती भी उपलब्ध नहीं है, खाना पकाने के लिए बर्तन भी पर्याप्त नहीं है, सेविका जिस किराये के मकान में केन्द्र चलाती उसका भाडा भी बर्षो से लंबित है। कभी भाडा की राशि आती भी तो विभागीय पदाधिकारी और कार्यालयकर्मी बिना चढावा के भुगतान भी नहीं करते, कभी चढ़ावा के बाद भी भुगतान नहीं मिलता।सेविका से सभी काम एवं प्रतिवेदन आंन लाईन मांगें जा रहे हैं, लेकिन बर्षो पूर्व उनका दिया मोबाइल काम करना बंद कर दिया है। जिसकी शिकायत कोई सुनने वाला कोई नहीं, इन सारी समस्याओं को झेलते हुई भी देश एवं समाजहित में काम करने वाली सेविका सहायिका को केन्द्र जांच, कागज जांच के नाम पर प्रताड़ित किया जाता है। यूनियन लगातार केन्द्रों को साधन सम्पन्न करने की मांग करता रहा है। सेविका सहायिका को तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी का दर्जा देने 24 हजार मानदेय देने। सेविकाओं के खराब मोबाइल को बदलने की मांग को भी उठाता रहा है, लेकिन सरकार एवं विभागीय उच्च स्तरीय पदाधिकारियों की उदासीनता के कारण सेविका सहायिका तंग हो चुकी है। मैट्रिक, इंटर, स्नातक पास सेविका सहायिका को सरकार अकुशल मजदूर भी नहीं समझ रही और उन्हें न्यूनतम मजदूरी भी देने के लिए तैयार नहीं है। इसलिए सेविका सहायिका अपनी फरियाद लेकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय में जाने की तैयारी कर रही हैं। पश्चिम चम्पारण के सभी परियोजना कार्यालयों में बैठे कर्मियों ने अपना एक ढांचा तैयार कर लिया है और उसका इस्तेमाल सेविकाओं के शोषण के लिए कर रहे हैं सेविका सहायिका को जो थोड़ा मानदेय भी मिलता है, उसका भी समय से भुगतान नही होने के कारण अधिकांश सेविका सहायिका को आर्थिक संकट से जुझने को विवश हैं। यूनियन सभी केन्द्रों पर खाना पकाने के लिए पर्याप्त बर्तन, बच्चों को बैठने के लिए सामग्री, जीर्ण शीर्ण वजन मशीन, मोबाइल को शीघ्र बदलने की मांग के साथ उपयोग में आने वाले स्टेशनरी के साधनों को उपलब्ध सुनिश्चित करने की मांग करता है। श्रमिक संगठनों की सहमति के बिना जबरन चार श्रम संहिता लागू करने के विरोध के साथ साथ समाज में नफरत फैलाने वाले राजनीति का भी विरोध यूनियन करता है। कुशल दक्ष एवं योग्यता सम्पन्न सेविका को पर्यवेक्षिका एवं सहायिका को सेविका में प्रमोशन देने की मांग करता है। यदि सेविका सहायिका की मांगों पर सरकार गंभीरता से विचार नहीं करती तो यूनियन बाध्य होकर उग्र आंदोलन का रास्ता अपनाएगा। उपर्युक्त विचार जिला स्तरीय सेविका सहायिका के धरना को संबोधित करते हुए, एटक नेता ओम प्रकाश क्रांति, महिला नेत्री, समाजसेवी समीक्षा शर्मा, किसान नेता राधामोहन यादव, बब्लू दूबे, यूनियन की नेत्री स्नेहलता, जिला महासचिव सुमन वर्मा, पम्मी, गोदावरी, माला, रेणु, सीता, मधुबाला, सरिता, अर्पणा, संगीता, हसीना, ममता, निलम, पुष्पा, श्रीदेवी ने व्यक्त किया। धरना की अध्यक्षता संघ की अध्यक्ष सीमा देवी और संचालन अजय वर्मा ने किया।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया