Sat. Jul 27th, 2024
जन सामान्य से सहृदय मिलते और उनकी सुनते प्रशांत किशोर

बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला से जन सुराज संवाद पदयात्रा का आगाज़ प्रशांत किशोर ने किया। उपर्युक्त यात्रा के क्रम में 36 वें दिन बैरिया पहुंचे प्रशांत किशोर, कहा भारत में केवल बिहार एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां नेता बिना कोई काम किए 30 वर्षों से लगातार जीत रहे हैं। जन सुराज पदयात्रा के 36 वें दिन प्रशांत किशोर सहयोगी पदयात्रियों के साथ पश्चिम चम्पारण जिला के योगापट्टी प्रखंड स्थित पदयात्रा कैंप से चलकर मकोटा, फतेहपुर, ननकार, बढ़का चौमुखा, छोटका चौमुखा, बहरवा, डुमरी, बारवाही, गोला घाट टोला, भवानीपुर, कोवहरा, बैरिया प्रखंड के बगही पहुंची। पदयात्रियों ने यहां रात्री भोजन और विश्राम किया। इस दौरान, उनके साथी पदयात्रियों ने लगभग 22 किमी की यात्रा पैदल चलकर तय किया। रविवार की यात्रा की शुरुआत, सर्वधर्म प्रार्थना से प्रारंभ हुई, पदयात्रा बढ़ते हुए मच्छरगांवा पंचायत के मकोटा फतेहपुर गांव पहुंची, यहां ग्रामवासियों ने प्रशांत किशोर व पदयात्रियों का स्वागत किया। जन सुराज संवाद पदयात्रा को लेकर लोगों में खूब उत्साह देखने को मिल रहा है। समाज के सभी वर्ग जन सुराज के विचारों से जुड़ रहे है। प्रशांत किशोर ने मकोटा फतेहपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा प्रयास है कि रोजगार तलाशने के लिए बिहार के लोगों को घर-परिवार और गांव छोड़कर नही जाना पड़े। उन्होंने कहा कि जैसे अन्य राज्यों की सरकारों ने रोजगार की व्यवस्था किया है, वहां के लोगों के लिए 12 से 15000 रुपये की नौकरी के लिए कहीं बाहर नहीं जाना पड़ता है। वैसी ही व्यवस्था बिहार में बनना चाहते हैं, यह संभव भी है। कई स्थानों पर प्रशांत किशोर ने लोगों के साथ जन सुराज पर संवाद किया। 

भारत में केवल बिहार एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां नेता बिना कोई काम किए 30 वर्षों से लगातार जीत रहे हैं : प्रशांत किशोर

जन सुराज पदयात्रा के दौरान पश्चिम चम्पारण के चौमुखा पंचायत में प्रशांत किशोर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘बिहार में नेता को इस बात का आभास हो गया है कि वह 10 दिन जाएंगे, सर नीचे झुकाएंगे, लोग उन्हें गाली देंगे, उठक-बैठक करवाएंगे, भला-बुरा बोलेंगे लेकिन वोट उन्हीं को देंगे। यहां के नेताओं को भी यह बात समझ आ गई है कि उन्हें केवल चुनावी 10 दिन जानता से सुनने मिलेगा। उसके बाद आने वाले 5 वर्ष उसका मौज होगा’।लोगों को समझाते करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर आप भविष्य में ऐसे ही वोट करते रहे तो अपनी दशा के जिम्मेदार स्वयं होंगे, इसलिए आपको अपने भविष्य के लिए खुद सजग होना पड़ेगा।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply