Thu. Mar 28th, 2024

दुर्ग के कसारीडीह, केलाबाड़ी क्षेत्र में बंदरों ने महीने भर से हलाकान कर रखा है। सप्ताह भर में बंदरों ने आठ लोगों को काट लिया। जिसमें से दो अभी भी अस्पताल में भर्ती है। बंदरों को पकड़ने दुर्ग और राजनांदगांव जिले के वन विभाग के अमले को लगाया गया है। केलाबाड़ी क्षेत्र में बंदरों ने महीने भर से हलाकान कर रखा है। सप्ताह भर में बंदरों ने आठ लोगों को काट लिया। जिसमें से दो अभी भी अस्पताल में भर्ती है। बंदरों को पकड़ने दुर्ग और राजनांदगांव जिले के वन विभाग के अमले को लगाया गया है। दो को पकड़ लिया गया है लेकिन एक बंदर अब तक पकड़ में नहीं आया है। इस बंदर को पकड़ने वन विभाग का अमला सिंधी कालोनी क्षेत्र में अभी भी डेरा डाले हुआ है। दुर्ग निगम के कसारीडीह,केलाबाड़ी वार्ड में बंदरों के आतंक से क्षेत्र के रहवासी परेशान है। बंदरों ने महीने भर से परेशान कर रखा है। बंदर एक छत से दूसरे छत पर उछलकूद करते हैं और राहगीरों को काट भी रहे हैं। अब तक करीब आठ लोगों को बंदरों ने काट लिया है। बंदरों ने पीड़ितों को पैर,पीठ और जांघ पर काटा है।

Spread the love

Leave a Reply