Fri. Mar 29th, 2024

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लद्दाख के लेह में श्योक सेतु सहित 75 परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इस दौरान उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि ये सभी निर्माण कार्य नए भारत को प्रगति के रास्ते पर तेजी से आगे ले जाने में बहुत महत्वपूर्ण साबित होंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिन के जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं। उनके इस दौरे पर पड़ोसी देशों की भी नजरे बनी हुई हैं क्योंकि इस दौरे के दौरान वह जम्मू-कश्मीर के विकास को बढ़ावा देने के लिए परियोजनाओं का उद्घाटन कर रहे हैं। शुक्रवार यानी आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लद्दाख के लेह में श्योक सेतु सहित 75 परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि “एक साथ इतनी बड़ी संख्या में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन होना अपने आप में एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड है। ये सभी निर्माण कार्य नए भारत को प्रगति के रास्ते पर तेजी से आगे ले जाने में महत्वपूर्ण साबित होंगे, मुझे ऐसा पक्का विश्वास है।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश जब एक नई ऊर्जा, नई सोच और उत्साह के साथ नई यात्रा शुरू कर रहा है तो निश्चित भारत दुनिया में अपना एक नया स्थान प्राप्त करके रहेगा। इसमें BRO की बहुत बड़ी भूमिका होने वाली है।

सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोग हमारी सामरिक संपत्ति
75 परियोजनाओं के उद्घाटन के बाद मीडिया से बात करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोग हमारी सामरिक संपत्ति हैं। इसलिए सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने हमारी सरकार की योजना यहां रहने वाले लोगों में विश्वास की भावना विकसित करने के लिए अधिक से अधिक सीमावर्ती क्षेत्रों को जोड़ने की है।

Spread the love

Leave a Reply