Sat. Jul 27th, 2024

र्नाटक के मंड्या में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लेंगी। केरल से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा अब कर्नाटक पहुंच गई है। इससे पहले सोनिया गांधी ने बुधवार को विजयादशमी पर एचडी कोते विधानसभा क्षेत्र स्थित मंदिर में पूजा की। कर्नाटक में चल रही पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए सोनिया गांधी 3 अक्तूबर को ही मैसूरु पहुंच गई थीं। वह एक प्राइवेट रिजॉर्ट में ठहरी हुई हैं। बता दें कि शस्त्र पूजा और विजयादशमी के कारण 4 व 5 अक्तूबर को 2 दिन यात्रा को रोक दिया गया था।

AICC के महासचिव प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने तस्वीरों के साथ ट्वीट में कहा कि सोनिया गांधी ने विजयादशमी पर बेगुर गांव के भीमनाकोली मंदिर में पूजा की है। वह गुरुवार सुबह यात्रा में हिस्सा लेंगी। कांग्रेस अध्यक्ष का स्वास्थ्य बीते कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रहा है, इसलिए वो कुछ ही देर के लिए यात्रा में शामिल होकर पदयात्रा करेंगी। गौरतलब है कि एक लंबे अंतराल के बाद सोनिया गांधी पार्टी की किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगी।कर्नाटक से सोनिया गांधी का गहरा नाता है। कहा जाता है कि जब कभी गांधी परिवार पर राजनीतिक संकट आया है, तब दक्षिण भारत ने उसे मुश्किल से निकाला है। दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी दक्षिण भारत की सीटों से लोकसभा चुनाव लड़ा था। बता दें कि इमरजेंसी की बाद जब इंदिरा गांधी की सरकार चली गई थी तो 1980 में उन्हें एक सुरक्षित लोकसभा सीट से जीत की जरूरत थी। ऐसे में उन्होंने कर्नाटक के चिकमंगलूर से नामाकंन दाखिल किया था। इंदिरा गांधी ने आंध्रप्रदेश के मेंडक और यूपी के रायबरेली से पर्चा दाखिल किया था। हालांकि बाद में उन्होंने रायबरेली की सीट छोड़ दी थी

Spread the love

Leave a Reply