Thu. Apr 25th, 2024

विनय कुमार

बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया स्थित जोड़ा शिवालय मन्दिर में विजयादशमी पर्व पर विहिप, बजरंग दल व श्रीनवदुर्गा पूजा समिति ने सामुहिक शस्त्र पूजन किया। सर्वप्रथम सभी भक्तों ने पारंपरिक शस्त्रों की विधवत पूजन अर्चनकर आरती किया। इसके पूर्व शस्त्रों को चंदन व मौली सूत अर्पित कर प्रार्थना की गई। इस अवसर पर विहिप जिला मन्त्री रमण गुप्ता ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्कृति शस्त्र पूजन की महिमा है, देवी देवताओं के हांथो में शस्त्र सुशोभित है। रमण गुप्ता ने सभी पूजा पंडालो व मन्दिर समितियों से पूजा स्थलों पर शस्त्रपूजन करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष निरज कुमार ने कहा कि देवी देवताओं के हाथो में शस्त्र होने का तात्पर्य सुरक्षार्थ, सृष्टि की रक्षा है। अतएव मानव जाती को शस्त्र पूजन कर समाज व परिवार की रक्षा के लिए करना चाहिए। विडम्बना है कि हम अपनी सभ्यता संस्कृति भूलकर, आधुनिकता की चकाचौंध में डूब गए हैं। आवश्यकता है कि सनातनी परिवारों को शस्त्रपूजन कर नई पीढ़ी को सभ्यता, संस्कृति और परंपरा की जानकारी दें। शस्त्र पूजन में आयुष बर्णवाल, सुधांशु श्रीवास्तव, गांधी श्रीवास्तव, गौतम कुशवाहा, प्राशान्त ठाकुर, विकास चौरसिया, रामु कुमार, अमन अग्रवाल, रोहित पुजारी एवं दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply