
चेन्नई में जन्मीं सांसद जयपाल ने गुरुवार को धमकी भरे पांच ऑडियो संदेशों को सोशल मीडिया पर साझा किया। इन संदेशों में उन हिस्सों को संपादित किया गया है, जिनमें अश्लील और अभद्र बातें की गई हैं। एक व्यक्ति उन्हें गंभीर अंजाम भुगतने और अपने मूल देश भारत वापस जाने की धमकी दे रहा है। अमेरिका में भारतीयों के प्रति नफरत बढ़ती जा रही है। आम लोगों को धमकाने के बाद अब भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल को फोन पर धमकी दी गई है। एक व्यक्ति ने उन्हें फोन कर अभद्र बातें कहीं और भारत लौटने की चेतावनी दी। चेन्नई में जन्मीं सांसद जयपाल ने गुरुवार को धमकी भरे पांच ऑडियो संदेशों को सोशल मीडिया पर साझा किया। इन संदेशों में उन हिस्सों को संपादित किया गया है, जिनमें अश्लील और अभद्र बातें की गई हैं। इस धमकीभरे संदेश में सुना जा सकता है कि एक व्यक्ति उन्हें गंभीर अंजाम भुगतने और अपने मूल देश भारत वापस जाने की धमकी दे रहा है।