Wed. Nov 4th, 2026

मुखिया ने गुणवत्ता पूर्वक निर्माण कराने पर दिया जोर, अन्यथा डीएम से शिकायत 

बेतिया, प.च.: पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत लौरिया प्रखंड के लाकड सिसई पंचायत में बन रहे विद्यालय भवन निर्माण में अनियमितता तथा गुणवत्तायुक्त कार्य संवेदक के नहीं कराने के विरोध में मुखिया मैमुन नेशा ने प्रखंड के पदाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया है। महिला मुखिया ने बताया कि पहले पंचायत में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नहीं था, अब पंचायत में विद्यालय भवन का निर्माण किया जा रहा है, विद्यालय भवन निर्माण हो जाने से पांच किलोमीटर के क्षेत्र के गांव के सभी छात्र एवं छात्राएं पढ़ाई कर सकेंगी। उन्हें पढ़ाई के लिए अब ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा। परंतु निर्माणाधीन विद्यालय भवन का निर्माण गुणवत्तायुक्त सामग्री से नहीं कराया जा रहा है। मुखिया ने ध्यान आकृष्ट कराते हुए विद्यालय भवन निर्माण में पूरी गुणवत्ता का पालन करना होगा। इस सम्बंध में जनसंवाद कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी को पत्र लिखकर जांच करने को दिया जायेगा। मुखिया प्रतिनिधि मो जहीर ने बताया की विद्यालय भवन निर्माण में काफी अनियमितता बरती गई है, जो बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। ग्रामीणों में काफी आक्रोश भी है । इस सम्बंध में जिला पदाधिकारी को पत्र लिखकर इसकी जांच कराने की मांग की जायेगी। इस अवसर ग्रामीण नंदलाल साह, मजेदार मियां, भुखल राम, बिंदेश्वर राम, अरुण, ढोडा मुखिया, नथुनों मुखिया उपस्थित रहे।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed