Wed. Mar 4th, 2026

आग से एक घर जलकर राख, लाखों की क्षति 

बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया पुलिस अंतर्गत मानपुर थाना क्षेत्र के डमरापुर गांव में आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया है। घटना शुक्रवार की देर रात की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार गृहस्वामी रोहित राम की पत्नी मंजू देवी सपरिवार अपने घर में सोई, देर रात अचानक घर मे आग लग गयी। देखते-देखते घर जलकर राख हो गया। घर में रखे खाद्यान्न, कपड़ा सहित अन्य आवश्यक सामग्री जल कर राख हो गई। हालांकि आग लगने के कारणों का कुछ पता नहीं चल सका है। चीखने चिल्लाने पर ग्रामीणों लोगों की सहायता से काफी परिश्रम बाद आग पर काबू पाया जा सका। इधर मानपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ने बताया कि पीड़ित गृहस्वामी मंजू देवी ने मामले में आवेदन दिया है। घटना की जांच कराई जा रही है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply