Wed. Nov 4th, 2026

दुर्ग भिलाई नगर के जयंती स्टेडियम के पास 21 सितंबर को राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसलिए 19 सितंबर को तैयारी पूरे करने कहा गया है। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा नें आयोजन की तैयारियों के संबंध में शनिवार को अफसरों के बैठक लेकर तैयारी करने विभागवार जिम्मेदारी भी सौप दिया है। विभागो द्वारा संचालित योजनाओं के लाभान्वित हितग्राहियों कां मंच और स्टाल पर राशि का चेक और सामग्री बांटी जाएगी । इसके लिए लिस्ट तैयार की जा रही हैं।

लाभान्वित हितग्राही संभाग व राज्य स्तर का हो यह तय किया जाए। विभागीय स्टालो में उपलब्धियों का डेटा राज्य स्तरीय होगा। विभागीय स्टाल में गोधन समृद्धि गौठान का माँडल गौठानों में आजीविका का उत्पाद बाड़ी योजना नरवा का माँड़ल रीपा और उत्पाद का प्रदर्शन  सी मार्ट संजिवनी मिलेट कैफे हाट बाजार आदि का प्रदर्शन   होगा

Spread the love

Leave a Reply

You missed