Wed. Nov 4th, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का नरकटियागंज में दो दिवसीय प्राथमिक प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न

बेतिया: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का नरकटियागंज में दो दिवसीय संघ प्रवेश वर्ग का आयोजन किया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्राथमिक प्रशिक्षण वर्ग के लिए शनिवार 9 सितंबर 2023 की शाम से 10 सितंबर 2023 रविवार शाम तक दो दिवसीय कार्यक्रम में शामिल स्वयं सेवक प्रथम वर्ग के लिए पात्र होंगे। उपर्युक्त प्राथमिक प्रशिक्षण शिविर में संघ के नगर एवं खण्ड के नये स्वयंसेवक शामिल हुए। स्वयंसेवकों को संघ के प्रारंभिक कार्यकलाप की जानकारी दी गई। स्वयं सेवकों को बताया गया कि लगभग संघ की स्थापना क्यों, कैसे और किन परिस्थितियों में हुई। वर्तमान स्थिति में अपने समाज में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का क्या महत्व है? देश की आज़ादी में संघ की क्या भूमिका रही ? भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए, उन्हें कैसे प्रेरित किया गया। राष्ट्र के प्रति अपना योगदान दें। जिससे हमारा राष्ट्र सर्वोच्च शिखर पर हो, हमारा देश भारत अपनी पुरानी गौरवशाली परम्परा व इतिहास का डंका पूरी दुनिया में बजा रहा हैं। इसमें यह बताया गया कि हमारा गौरवशाली इतिहास आक्रांताओं ने कैसे नष्ट किया? रविवार को संघ के प्राथमिक शिक्षा प्रशिक्षण वर्ग में जिला संघ चालक राजकिशोर प्रसाद का आशीर्वचन (सानिध्य), जिला बौद्धिक प्रमुख इंदुभूषण का मार्गदर्शन स्वयं सेवकों को प्राप्त हुआ। वर्ग के मुख्यशिक्षक अनील, नगर सह-कार्यवाह अभिषेक, व्यवस्था प्रमुख राकेश, सर्व व्यवस्था प्रमुख राकेश राव, स्वयं सेवक रामाशंकर, विजय जयसवाल, आशीष गुप्ता, विराज, निखिल, अभिनव कुमार की सक्रियता व कर्मठता से उपर्युक्त शिविर का सफल संचालन सम्पन्न हो गया।

 

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed