Wed. Nov 4th, 2026

ऋषिकेश एम्स घोटाले में भाजपा विधायक और पुर्व मंत्री नारायण प्रसाद के पुत्र का नाम: भाकपा माले

बेतिया: ऋषिकेश एम्स घोटाले में भाजपा विधायक और पुर्व मंत्री नारायण प्रसाद के पुत्र निखिल कुमार उर्फ मुन्ना के नाम आने पर सी बी आई द्वारा मुकदमा दर्ज करने पर भाजपाई अपने को भ्रष्टाचारियों की पार्टी कहने पर भड़क रहे है और भाकपा माले और विपक्षी पार्टियों पर अनर्गल प्रलाप कर रहे है भाकपा माले इसका मुहतोड़ जबाब देगी।
भाकपा माले ने बैरिया में प्रतिवाद मार्च निकाल सभा किया ।सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेता सुनील कुमार राव ने बताया कि देश का बच्चा बच्चा जानता है कि भाजपा भ्रष्टाचारियों की जमात है। भ्रष्टाचार इनके रोम रोम में है। कोरोना काल में अस्पतालों में घटिया वेंटिलेटर सप्लायर भाजपाई ही थे। जिनकी वजह से कितनी जिंदगियाँ असमय काल की गाल में समा गई। लेकिन इन्हें शर्म नहीं आती। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों की पार्टी कहने पर बौखलाहट में सफाई में बयान देने वाले भाजपा जिला अध्यक्ष रुपकलाल श्रीवास्तव अपने विधायक नारायण प्रसाद के पुत्र निखिल कुमार उर्फ मुन्ना का बचाव कर रहे है जबकि कोरोना काल के दौरान स्वयं एंबुलेंस अपने घर पर चुराकर रखे थे और लोग एंबुलेंस के अभाव में तड़प तड़प कर मर रहे थे। उनके द्वारा करोड़ों का शौचालय घोटाला किया गया है। आज जाच हो तो एक भी शौचालय नही मिलेगा। हमारी मांग है कि भाजपा विधायक नारायण प्रसाद नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे,उनकी संपत्ति की जांच हो।माले नेता सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा घोटाले बाजों की पार्टी है अब इसका प्रमाण सी बी आई के ऋषिकेश एम्स घोटाले में भाजपा विधायक पुत्र निखिल कुमार उर्फ मुन्ना के नाम आने से ही स्पष्ट है। भाकपा माले ठेका, मानदेय और सरकारी कर्मचारियों की लड़ाई लड़ती है। कभी हाल ही में आशा और फैसिलिटिटेटरों की 32 दिनों तक लड़ाई चलाया और इसमें उनके सरकारी कर्मी घोषित करने की सहमति सरकार से बनी है। शिक्षकों की लड़ाई में भी माले ने अगुवाई किया और सरकार को इनकी मांगों को भी मानवाने की सहमति बनवाई है। सरकार के समर्थन देने से माले जनता की आवाज नहीं छोड़ी है। माले नेता नवीन कुमार ने कहा जनता के जनवादी अधिकारों के लिए संघर्ष करने का नाम है भाकपा माले। माले भाजपा नही है जो सरकार में रहने पर ठेका, मानदेय कर्मियों और शिक्षको पर लाठीचार्ज करवाती है और बाहर रहने पर इनके लिए घड़ियाली आंसू बहाती है। मौके पर सुरेंद्र सिंह,हारुन गद्दी,मोजम्मिल हुसैन, ठाकुर साह, लड्डू चौधरी, बिनोद कुशवाहा, साहेब चौधरी, रामचंद्र चौधरी, सुरेंद्र राम,अवध बिहारी पटेल, मुन्ना सिंह उपस्थित रहे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed