Wed. Nov 4th, 2026
राष्ट्रीय सब जूनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता 3 सितम्बर 2023 अमृतसर पंजाब में, बिहार की टीम रवाना

बेतिया: अमृतसर पंजाब में राष्ट्रीय महिला फुटबॉल सब जूनियर के प्रतियोगिता के लिए पश्चिम चम्पारण जिला के नरकटियागंज की दो खिलाड़ियों का चयन बिहार टीम में किया गया है। पंजाब के अमृतसर में राष्ट्रीय महिला फुटबॉल सब जूनियर के प्रतियोगिता का आयोजन 3 सितंबर 2023 से किया जा रहा है। जिसमें शामिल होने वाली रिया कुमारी नोनिया टोला एवं जानकी कुमारी चक्की पकड़ी नरकटियागंज बिहार की रहने वाली है। जिला फुटबॉल संघ के सचिव ए हक के अनुसार दोनो खिलाड़ी आम्रपाली एक्सप्रेस पंजाब के लिए रवाना हो गई है। पश्चिम चम्पारण की बेटियां फुटबॉल में राज्य, राष्ट्रीय व अंतर्रष्ट्रीय स्तर तक प्रतिभा का लोहा मनवा रही है, जिन्हें सुनील वर्मा का मार्गदर्शन मिल रहा है।  नरकटियागंज टाउन क्लब अध्यक्ष वर्मा प्रसाद, संरक्षक अवध किशोर सिन्हा, भोट चतुर्वेदी, अवधेश  तिवारी, गुलरेज अख्तर, रामाशंकर प्रसाद, राकेश कुमार, भोला गुप्ता, भोला शर्मा, गुड्डू चौबे, ददन मिश्र, विजय गुप्ता, मोहम्मद फखरुद्दीन ने चयनित खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है। जिला खेल पदाधिकारी विजय पंडित ने कहा कि जिला प्रशासन से सभी संभव सहयोग खिलाड़ियों को दिया जाएगा। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों शुभकामना और बधाई दिया।राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे के अनुसार खिलाड़ियों को लौटने पर सम्मानित किया जाएगा।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed