Wed. Jan 21st, 2026
दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला
नरकटियागंज : नगर के प्रकाशनगर मुहल्ले में एक विवाहिता को दहेज के लिए घर से निकाल देने की घटना घटी है। घटना 19 जुलाई की है। मामले में विवाहिता समीमा खातून ने शिकारपुर थाना आवेदन सौपा है।आवेदन में विवाहिता ने बताया है कि वह कटिहार जिला की रहने वाली है। उसकी शादी नरकटियागंज के प्रकाशनगर निवासी मुरहसन आलम से मुस्लिम रीति रिवाज के साथ हुई है। उनके दाम्पत्य जीवन से दो बच्चे भी हैं। इसी बीच उसके पति ने दुसरी शादी रचा ली और उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।बीते 19 जुलाई को पति मुरहसन, सौतन साजदा खातून समेत अन्य ससुराल वालो ने उसे बुरी तरह से पीटा और  घर से निकाल दिया। घर में घुसने पर जान से मारने की धमकी दी गई।थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply