Sun. Feb 22nd, 2026

सावन में प्रत्येक सोमवारी को जनता की सेवा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर : धरम सिंह

पटना: हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा, जागृति हेल्थ केयर के सहयोग से सावन के महीना में प्रत्येक सोमवार को जागृति हेल्थ केयर, सचिवालय कॉलोनी कंकड़बाग के परिसर में फ्री (निःशुल्क) चिकित्सा किया जाएगा। जिसमें जोड़, गठिया, कमर,गर्दन दर्द फिजिसियन एंड रिहैबिलिटेशन के विशेषज्ञ डॉ अभिनव सिंह भेलौर वाले, दाँत मुंह, जबड़ा विशेषज्ञ डॉ कृष्ण किशोर, सुनने बोलने सम्बन्धित समस्या के विशेषज्ञ डॉ धर्मेंद्र कुमार, डॉ धीरज कुमार, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ आर के गुप्ता रोगियों का इलाज करेंगे। उपर्युक्त जानकारी हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ धरम सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि वे लोग वर्षों से जनहित में जनता की सेवा करते आ रहे है और भविष्य में करते रहेंगे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply