Sun. Feb 22nd, 2026

नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के अंतर्गत नेहरू नगर चौक चौराह  में साफ सफाई रंग रोगन का काम  किया जा रहा है। सौंदर्यीकरण के चलते नेहरू नगर के निकटवर्ती  ओवर  ब्रिज 5 जुलाई यानि आज  से 10 जुलाई तक  के लिए बंद रहेगा। इस दौरान लोग आने जाने के लिए ओवर ब्रिज का उपयोग कर सकेंगे। महापौर नीरज पाल ने नेहरू नगर चौराह  में होने वाले साफ सफाई रंग रोगन का काम   मंगलवार को भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि नेहरू नगर चौक चौराह  में हर दिन  हजारों लोगों का आने  जाने का  लगा रहता है।

इसे देखते हुए इस चौराह  के सौंदर्यीकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश किया था। सौंदर्यीकरण हो जाने के बाद लोगों को यह चौराह  काफी मनोहारी, मनमोहक दिखेगा। महापौर नीरज पाल ने खुद यहां भूमि पूजन करने के बाद चौक के सौंदर्यीकरण का कार्य प्रारंभ कराया। सुपेला चौक में हुए सौंदर्यीकरण कार्य के बाद निगम प्रशासन नेहरू नगर चौराह  को सुंदर  बनाने के लिए यहां का साफ सफाई रंग रोगन का काम कर रहा है

Spread the love

Leave a Reply