Sat. Jul 27th, 2024

 

अनमोल कुमार की रपट

पटना। समाजवादी आंदोलन के जनक बलिया के सपूत देश के पूर्व प्रधानमंत्री  चंद्रशेखर की जयंती पर बिहार की राजधानी पटना स्थित आईएमए हॉल में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समाजवादी विचारक पीयूष कुमार के नेतृत्व में यह आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, पूर्व विधान पार्षद डॉ अजय कुमार सिंह रहे। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए जदयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर जी का जीवन एक खुली किताब की तरह रहा। उन्होंने समाजवाद को वास्तविक जीवन में उतारा, सुचिता की एक लंबी लकीर खींची, अल्प समय के लिए प्रधानमंत्री रहे पर उन्होंने चार माह बनाम 40 साल का नारा दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधान पार्षद डॉ अजय कुमार सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर जी जैसे व्यक्ति सदियों तक याद रहेंगे, उनके आदर्शों पर चलकर ही समाज राज्य और राष्ट्र का निर्माण संभव है। कार्यक्रम के आयोजक पीयूष कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि चंद्रशेखर जी का जीवन सच में आदर्शों से परिपूर्ण आ रहा। उन्होंने समाजवाद को वास्तविकता के धरातल पर उतारा, कुछ आदर्श स्थापित किया। देश ही नहीं विदेशों तक में समाजवाद का डंका बजाया। कार्यक्रम को प्रभात कुमार चंद्रवंशी, नजम, सुरेंद्र, अशोक, राम कृपाल, फैयाज अहमद, सत्यम ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुपम प्रियदर्शी ने किया। राजधानी पटना के आईएमए हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम आगत अतिथियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply