Wed. Jun 24th, 2026

सीओ और अंचल नाजीर को लगाया खूब फटकार

बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय ने मझौलिया प्रखंड/अंचल/अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय,आरटीपीएस काउंटर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अंचल कार्यालय में निरीक्षण के दौरान सीओ सूरज कांत और नाजिर अमित कुमार को खूब फटकार लगाते हुए, कहा कि जाते जाते मझौलिया को बर्बाद करके जाओगे क्या..?
इसके बाद डीएम ने आरटीपीएस काउंटर का निरीक्षण किया, जहां मात्र 1 कर्मी उपस्थित पाया गया। प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण करते हुए उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए बाढ़ की तैयारी की समीक्षा किया। उन्होंने बताया कि विगत वर्ष बाढ़ में उपयोग किये नावों की राशि का भुगतान किया जा चुका है। समीक्षा बैठक में डीडीसी, एसडीएम, एडीएम व अन्य पदाधिकारियों के साथ उन्होंने बाढ़ से बचाव के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया तथा चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ओम प्रकाश से आवश्यक पूछताछ करते हुए, ओपीडी प्रसव कक्ष शल्य कक्ष का गहन जांच किया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने पिछले 10 माह से मानदेय भुगतान नहीं होने की शिकायत डीएम से किया। उन्होंने इसके सम्बंध में चिकित्सा पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई का निदेश दिया। बताते चलें कि इस औचक निरीक्षण के क्रम में प्रखंड और अंचल कार्यालयों में अफरा तफरी का माहौल दिखा। डीएम दिनेश कुमार राय के प्रखंड कार्यालय पहुंचते बिचौलिए ऐसे गायब हुए जैसे गधे के सिर से सिंग। निरीक्षण के दौरान प्रखंड आपूर्ति कार्यालय लोहिया स्वच्छता कार्यालय बंद पाया, तो पंचायती राज पदाधिकारी के कक्ष का ताला बंद पाया गया। निरीक्षण के दौरान डीडीसी अनील कुमार, एसडीएम विनोद कुमार, एडीएम राजीव कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी वरुण केतन, को आवश्यक कार्रवाई का निदेश दिया। सीओ सूरज कांत, मनरेगा पदाधिकारी नीरज कुमार पांडेय, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ओम प्रकाश उपस्थित रहे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया