Wed. Jun 24th, 2026

आईसीडीएस के निर्देश पर पश्चिम चम्पारण जिला आईसीडीएस की 85 महिला पर्यवेक्षिका स्थानांतरित

बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत आईसीडीएस की 85 महिला पर्यवेक्षिका स्थानांतरित कर दी गई है। जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय ने समेकित बाल विकास निदेशालय से प्राप्त निर्देश के आलोक में आईसीडीएस के विभिन्न बाल विकास परियोजना कार्यालयों में पदस्थापित 85 महिला पर्यवेक्षिका को स्थानांतरित कर दिया है। अधिकांश पर्यवेक्षिकाएं ऐसी है जो विगत चार वर्ष से एक ही परियोजना में पदस्थापित रही। स्थानांतरण पत्र के अनुसार मंजू कुमारी एवं शकुंतला कुमारी को बेतिया से बगहा दो, दीपशिखा को बेतिया से लौरिया, कुमारी सुम्मी श्रीवास्तव को बेतिया से बैरिया, अनिता कुमारी को बेतिया से योगापट्टी, अर्चना तिवारी को मझौलिया से चनपटिया, ऋचा कुमारी को मझौलिया से चनपटिया, पुष्पलता कुमारी को मझौलिया से बगहा दो, कुमारी कल्पना को मझौलिया से नरकटियागंज, ममता कुमारी को मझौलिया से चनपटिया जबकि कविता कुमारी को मझौलिया से नरकटियागंज, रानी प्रियम्बदा को मझौलिया से रामनगर, संजु कुमारी को मझौलिया से योगापट्टी, सुप्रिया को मझौलिया से योगापट्टी, सविता कुमारी, मनीषा कुमारी, प्रिया प्रियदर्शनी को बैरिया से चनपटिया स्थानांतरित किया गया है। आरती कुमारी को बैरिया से रामनगर, रीता कुमारी को बैरिया से मझौलिया, पूनम सिन्हा को नौतन से नरकटियागंज, अर्चना कुमारी को नौतन से बगहा एक, आरती कुमारी को नौतन से सिकटा, प्रतिमा कुमारी को नौतन से बगहा दो, मीरा पाल को नौतन से नरकटियागंज, कुमारी सुनीता सिन्हा को चनपटिया से योगापट्टी, गार्गी गूंजन को चनपटिया से नौतन, गीता कुमारी को चनपटिया से मझौलिया, चेतना कुमारी श्रीवास्तव को चनपटिया से नौतन, दीपमाला कुमारी की चनपटिया से बेतिया, किरण कुमारी को चनपटिया से मझौलिया, दिल्जु कुमारी को चनपटिया से नरकटियागंज, रेणु सिन्हा को योगापट्टी से बेतिया, वंदना एडवर्ड को योगापट्टी से बेतिया, ममता कुमारी को योगापट्टी से सिकटा, प्रतिभा देवी को योगापट्टी से बेतिया, पिंकी कुमारी को योगापट्टी से बैरिया, सोनु कुमारी गुप्ता को योगापट्टी नौतन, सुनीता कुमारी को गौनाहा से लौरिया, अनामिका कुमारी को गौनाहा से मैनाटांड़, नीता कुमारी को गौनाहा से बगहा दो, मुन्नी देवी को नरकटियागंज से बगहा दो, पूजा कुमारी को नरकटियागंज से मझौलिया, सविता कुमारी को नरकटियागंज से बगहा एक, भारती कुमारी को नरकटियागंज से योगापट्टी, पूनम कुमारी को नरकटियागंज से सिकटा, रीमा कुमारी को नरकटियागंज से नौतन, माला कुमारी श्रीवास्तव को लौरिया से बेतिया, नीतू कुमारी को लौरिया से नौतन, ममता कुमारी को लौरिया से बगहा दो स्थानांतरित किया गया है। श्वेता कुमारी को मैनाटांड़ से लौरिया, बबीता कुमारी को सिकटा से गौनाहा, जया कुमारी को सिकटा से मझौलिया, अंजना कुमारी को सिकटा से योगापट्टी, सुधा कुमारी को रामनगर से बेतिया, नूतन रश्मि को रामनगर से नरकटियागंज, किरण पाल को रामनगर से मैनाटांड़, मेनका मुन्नी को रामनगर से मैनाटांड़, उर्वशी कुमारी को रामनगर से भितहां, मनोरमा देवी को रामनगर से बगहा दो, अपर्णा कुमारी को बगहा एक से नरकटियागंज, उषा कुमारी को बगहा एक से मझौलिया, आरती देवी को बगहा एक से बैरिया, रंजना कुमारी को बगहा एक से मझौलिया, गीता देवी को बगहा एक से ठकराहां, शिल्पा सिंह को बगहा एक से लौरिया, प्रियंका को बगहा दो से बैरिया, गीता कुमारी दो को बगहा दो से रामनगर, प्रीति कुमारी को बगहा से गौनाहा, इंदू पांडेय को बगह दो से लौरिया, अमृता राज को बगहा दो से बगहा एक, बेबी सिंह को बगहा दो से रामनगर, आरती सिंह को बगहा दो से लौरिया, रूची कुमारी को बगहा दो से मझौलिया, यास्मीन शहनाज को बगहा दो से मधुबनी पिपरासी, पम्मी कुमारी को मधुबनी पिपरासी से भितहां, रानी कुमारी को मधुबनी पिपरासी से बगहा एक, निर्मला देवी को ठकरहां से बगहा एक एवं शिल्पा गुप्ता को भितहां से मधुबनी पिपरासी, शीला कुमारी को लौरिया से मैनाटांड़, पूनम कुमारी लौरिया से मधुबनी पिपरासी, रत्नम प्रिया को लौरिया से बगहा एक, अंजुम आरा को लौरिया से गौनाहा, लाली देवी, रूपम प्रिया को मैनाटांड़ से गौनाहा स्थानांतरित किया गया है। सभी को एक सप्ताह में अपने नव पदस्थापन स्थान पर योगदान देना सुनिश्चित करेंगी।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया