Wed. Jun 24th, 2026

भिलाई शहर में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ लेने के लिए हितग्राहियों को सिर्फ 10 प्रतिशत के राशि जमा करना होगा। पूर्व में यह 30 प्रतिशत तय था। इसें घटाकर 10 प्रतिशत किया गया है। अब गरीब हितग्राही जिनके पास रुपए नहीं है। वे मात्र 10 प्रतिशत राशि निगम में जमा कर के लाँटरी मे भाग ले सकते है। निगम प्रशासन के पहल से लोगों को बडी राहत मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किराए के आवास घर में निवासरत पात्र हितग्राहियों को नगर निगम भिलाई में मोर मकान मोर आस योजना के अतर्गत आवास उपलब्ध कराया जाना है। इसके लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। इन आवेदना में छंटनी करने के बाद जो पात्र पाए गए है। उन हितग्राहियों को नगर निगम भिलाई में मकान

के कुल लागत 30 प्रतिशत राशि जमा करने का सूचना दिया गया था। लेकिन एकमुश्त 30 प्रतिशत गरीब हितग्राहियों को देने में परेशानी हो रहा था। ऐसे में शासन के निर्देश पर हितग्राहियों के सुविधा के लिए नगर निगम प्रशासन नें पहल किया और 30 प्रतिशत को घटाकर अब 10 प्रतिशत कर दिया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया