Wed. Jun 24th, 2026

डीएम ने बेतिया एवं बगहा में निर्माणाधीन आरओबी के कार्य प्रगति की समीक्षा किया

बेतिया। बेतिया एवं बगहा में निर्माणाधीन आरओबी के प्रगति की समीक्षा बुधवार को डीएम दिनेश कुमार राय ने समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अनील कुमार, एसडीएम बेतिया विनोद कुमार, एसडीएम बगहा अनुपमा सिंह, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी भूमि सुधार उप समाहर्ता, बेतिया/बगहा, उप मुख्य अभियंता, पूर्व मध्य रेलवे, कार्यपालक अभियंता, राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, मोतिहारी, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, बेतिया सहित सम्बंधित संवेदक उपस्थित रहे। डीएम ने सम्बंधित पदाधिकारियों एवं संवेदकों से आरओबी निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि आरओबी निर्माण तीव्र गति से कराएं, जिससे आरओबी का निर्माण पूर्ण हो सके और आमजन की परेशानी दूर हो सके।
उन्होंने निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में आने वाली समस्याओं का निराकरण त्वरित गति से कराया जाये, जिससे आमजन आरओबी से लाभान्वित हो सके। जहां जिला प्रशासन के हस्तक्षेप अथवा सहायता की आवश्यकता हो उसे तत्क्षण बतलाया जाए। समीक्षा के क्रम में उप मुख्य अभियंता, पूर्व मध्य रेलवे ने बताया कि बेतिया में तीन जंक्शन पर आरओबी का निर्माण कार्य कराया जाना है। प्रथम फेज में बेतिया-लौरिया पथ में आरओबी का निर्माण कार्य जून-जुलाई तक पूर्ण करा लिया जाएगा। इसकी लंबाई सात से आठ सौ मीटर है। इसी प्रकार से द्वितीय फेज में बेतिया-चनपटिया-नरकटियागंज पथ में तथा तृतीय फेज में बेतिया-मैनाटाड़ पथ में आरओबी निर्माण कार्य दिसम्बर माह के अंत तक पूर्ण करा लिए जाने का लक्ष्य है। उप मुख्य अभियंता के द्वारा बताया कि कतिपय समस्याओं के कारण निर्माण कार्य में विलम्ब हुआ है। जिला पदाधिकारी के उप मुख्य अभियंता को निदेशित किया कि वे निर्माण कार्य में शीघ्रता लाएं, कोशिश करें कि बरसात के पूर्व निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया जाए, जिससे आम जन को परेशानियो का सामना नहीं करना पड़े।

कार्यपालक अभियंता, राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल ने बताया कि आरओबी (91) के निर्माण में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है। आरओबी के दोनों साईड में सर्विस लेन पूर्ण करा लिया गया है। इसके साथ ही ड्रेनेज सिस्टम भी कम्पलीट हो गया है। इस आरओबी को अप्रैल 2024 तक पूर्ण कराने को तिथि निर्धारित है। आरओबी (94) मंगलपुर के समीप भी आरओबी निर्माण कार्य में शीघ्रता लाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। कतिपय छोटी-छोटी समस्याएं हैं, जिसका निराकरण कराया जा रहा है।

जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि जनहित में तेजी के साथ कार्य कराते हुए समय से पूर्व आरओबी का कार्य पूर्ण कराते हुए आवागमन प्रारंभ किया जाय।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया