Tue. Jun 23rd, 2026

जाति आधारित गणना के द्वितीय चरण को लेकर प्लस टू उच्च विद्यालय नरकटियागंज में शुक्रवार को सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षको के प्रशिक्षण का अंतिम दिन रहा। यह प्रशिक्षण चार अप्रैल से सात अप्रैल तक पंचायत वार अलग-अलग कमरों में चौदह फिल्ड ट्रेनरों के माध्यम से दिया गया। सभी रूम में एलईडी टीवी से ऐप के माध्यम से भी प्रशिक्षण दिया गया।अंतिम दिन शेरहवा, सुगौली, शिकारपुर, सेमरी, सोमगढ़ और विनबलिया पंचायत के प्रगनक और पर्येवक्षक प्रशिक्षण प्राप्त किये। इस प्रशिक्षण में सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक को एंड्रायड मोबाइल के साथ प्रशिक्षण में भाग लेना अनिवार्य था । पुरे प्रशिक्षण के दौरान कुल 751 प्रगनक और 133 पर्यंवेक्षक उपस्थित हुए। इस प्रशिक्षण में फिल्ड ट्रेनर मनोज कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार,वीरेन्द्र कुमार सिंह, प्रकाश कुमार,विकास कुमार, इफ्तेखर अहमद,मनोज कुमार,राजीव द्विवेदी,विनय मिश्रा इत्यादि उपस्थित रहे ।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया