Tue. Jun 23rd, 2026

 

डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर ने कटाव निरोधक कार्य का किया औचक निरीक्षण, कार्यपालक अभियंता को ससमय गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने का निर्देश

बेतिया। बगहा शहर को संभावित बाढ़ एवं कटाव से बचाने के लिए लगभग 10 करोड़ की राशि से कटाव निरोधक कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। जिससे बगहा वासियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। पारस नगर में कराए जा रहे कटाव निरोधक कार्य का जिला पदाधिकारी, कुंदन कुमार ने औचक निरीक्षण किया तथा कार्यपालक अभियंता को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनील कुमार, अपर समाहर्त्ता, अनील राय सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि 1405 मीटर में कटाव निरोधक कार्य कराया जा रहा है। कटाव निरोधक कार्य में विभागीय दिशा -निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एनसी बेस बनाकर पीपी रोप गैबियन से कार्य कराया जा रहा है। अबतक लगभग 27 प्रतिशत कार्य पूर्ण करा लिया गया है।

जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि कटाव निरोधक कार्य गुणवत्तापूर्ण कराना सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने पाए, इसका विशेष ध्यान रखा जाय। किसी भी सूरत में गड़बड़ी करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा, सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के क्रम में यह मामला प्रकाश में आया कि नगर परिषद द्वारा जलनिकासी की प्रॉपर व्यवस्था नहीं की गई है। इससे कटाव निरोधक कार्य प्रभावित हो सकता है। डीएम ने निर्देश दिया कि शहर की जलनिकासी के लिए समुचित व्यवस्था की जाय। नदी तक शहर का पानी लाने के लिए कटाव निरोधक स्थल पर ह्यूम पाइप लगाया जाय। उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद,बगहा को निर्देश दिया कि कार्यपालक अभियंता से समन्वय स्थापित कर समुचित जल निकासी की व्यवस्था करें, जिसे कटाव निरोधक कार्य प्रभावित नहीं हो सके।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया