Tue. Jun 23rd, 2026

नरकटियागंज में व्यवसाई से 1 करोड़ की रंगदारी मांगने के बाद, भयाक्रांत हैं आम व खास 

APNI BAT
बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया पुलिस अंतर्गत शिकारपुर थाना क्षेत्र में रंगदारी के मामलों को लेकर आम व खास जन भयाक्रांत हैं। रंगदारों से ग्रस्त अधिकांश व्यवसाई पुलिस तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। अलबत्ता एक करोड़ की रंगदारी प्रकरण ने आम व खास के साथ शासन व प्रशासन के कान खड़े कर दिए हैं। मीडिया पुलिस के साथ है ऐसे में पुलिस को मीडिया का साथ देना चाहिए। पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया पुलिस अंतर्गत शिकारपुर थाना क्षेत्र में रंगदारी के मामला का उद्भेदन बेतिया पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने किया है। उन्होंने बताया है कि मामला में संलिप्त युवकों को गिरफ्तार किया गया है। बकौल एसपी बेतिया दिनांक 14 मार्च 2023 को शिकारपुर थाना अन्तर्गत नगर परिषद् नरकटियागंज में पशु वध का टेण्डर के दौरान एक व्यक्ति के माध्यम से सावन कुमार उर्फ सावन सावरिया द्वारा टेण्डर से नाम वापस नहीं लेने पर जान से मार देने की धमकी दी गई। दिनांक 16 मार्च 2023 को नेपाली नम्बर से व्हाट्सएप्प कॉल के माध्यम से पुनः इस मामले में धमकी देकर एवं रंगदारी की मांग की गई। इस संदर्भ में सावन एवं अन्य के विरुद्ध शिकारपुर थाना कांड सं.-190/23, दिनांक 16 मार्च 2023 धारा -386 /387 /120 (बी) भादवि दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जाती रही। उसी क्रम में दिनांक 23 मार्च 2023 को शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक अन्य व्यवसायी से उनके मोबाईल पर व्हाट्सएप्प कॉल के माध्यम से 01 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गयी। रंगदारी नहीं देने पर उनके पुत्र की जाएन मारने की धमकी दी गयी। इस संदर्भ में शिकारपुर थाना कांड सं.217 / 2023 दिनांक 23 मार्च 2023, धारा 386 /387 / 120 बी भादवि दर्ज किया गया। रंगदारी की घटना के सफल उदभेदन एवं रंगदारी प्रकरण में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए एसपी बेतिया उपेंद्र नाथ वर्मा ने एक विशेष टीम का गठन किया। गठित टीम ने तकनीकी एवं मैनुअली अनुसंधान करते हुए शिकारपुर थाना कांड सं.190/23 के प्रा.अभि. सावन कुमार उर्फ सावन सांवरिया, पिता कपिलदेव साह, दुर्गा कॉलोनी, वार्ड नं.12, थाना-रुद्रपुर कोतवाली, जिला उधम सिंह नगर (उतराखंड) को गिरफ्तार किया। सावन सांवरिया की निशानदेही पर घटना में संलिप्त यशराज मिश्र 20 वर्ष, पिता संजय कुमार मिश्र, गोबरौरा थाना लौरिया, जिला पश्चिम चम्पारण बिहार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस गिरफ्त में सावन कुमार ने स्वीकारोक्ति में उपर्युक्त दोनों रंगदारी की घटना में अपनी संलिप्तता बताया है। सावन कुमार शिकारपुर थाना में पूर्व के कई कांड में आरोपी बताया गया है। रंगदारी मांगने के मामले में अन्य युवाओं की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। गिरफ्तार सावन कुमार उर्फ सावन सांवरिया का अपराधिक इतिहास खंगालने पर शिकारपुर थाना कांड सं.-432/21, दिनांक 01 सितंबर 2021 धारा-382/34 भादवि, शिकारपुर थाना कांड सं.190/23, दिनांक 16 मार्च 2023 धारा 386/ 387/ 120 (बी) भादवि, शिकारपुर थाना कांड सं.-217/2023, दिनांक 23.03.2023 धारा-386/387/120 (बी) भादवि दर्ज पाया गया है। बेतिया एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा की गठित टीम में कुन्दन कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नरकटियागंज, नवनीत कुमार परि. पुलिस उपाधीक्षक बेतिया, रामाश्रय यादव पुनि सह थानाध्यक्ष शिकारपुर थाना बेतिया, पुअनि धन्नजय कुमार प्रभारी जिला आसूचना इकाई बेतिया, पुअनि निर्भय कुमार जिला आसूचना इकाई बेतिया, पुअनि उदय कुमार थानाध्यक्ष साठी, पुअनि श्यामकिशोर पंडित शिकारपुर थाना, पुअनि उपेन्द्र कुमार पंडित शिकारपुर थाना, पुअनि आशीष कुमार, शिकारपुर थाना, पुअनि जय कुमार, शिकारपुर थाना, सिपाही/ बब्लू, राज कुमार, कमलेश, राकेश, निजामुद्दीन जिला आसूचना इकाई, बेतिया शामिल रहे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया