Sun. Sep 8th, 2024
योगापट्टी में संबोधित करते पीके

बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला के भितिहरवा आश्रम से 2 अक्टूबर 22 को जन सुराज संवाद पदयात्रा प्रारंभ किया गया। उसके 35वें दिन की शुरुआत सर्व धर्म प्रार्थना से हुई। इसके बाद प्रशांत किशोर ने महिला, पुरुष, युवा और पंचायती राज व्यवस्था से जुड़े जनप्रतिनिधियों से भेंट मुलाकात की और योगापट्टी की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा किया। उन्होंने सभी आगंतुकों को जन सुराज की सोच के बारे में बताते हुए कहा कि समाज मंथन करने निकले हैं, और पदयात्रा के माध्यम से सही लोगों को समाज से बाहर निकलकर उनको एक मंच पर लाएंगे। 

दोपहर के भोजन के बाद 3 बजे प्रशांत किशोर सैकड़ों पदयात्रियों के साथ यात्रा प्रारंभ किया। शनिवार की प्रस्तावित 07 किमी की पदयात्रा के दौरान जन सुराज के पदयात्री 2 पंचायतों के 8 गांवों में गए और लोगों से जन सुराज की सोच पर संवाद किया। पदयात्रा आज बिशनपूरवा, मच्छरगांवा, हथिया, देवघरुआ, मिश्रौली, विश्रामपुर और अंत में दरवालिया गांव से होते हुए रात जा विश्राम मच्छरगांव स्थित पदयात्रा कैंप पहुंची। 

शराबबंदी के कारण यूपी से अधिक बिहार में पेट्रोल डीज़ल महंगा हो गया है

देवगड़वा गांव के लोगों से संवाद कार्यक्रम में प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार जैसे गरीब राज्य में शराबबंदी लागू कर दिया। जिससे बिहार सरकार की रेवन्यू में प्रतिवर्ष 15-20 हजार करोड़ की क्षति हो रही है। जिसकी भरपाई करने को उन्होंने डीजल-पेट्रोल के मूल्य में 9 रुपये की वृद्धि कर दिया। जिसका सीधा असर बिहार की आम जन पर पड़ रहा है। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने जो शराबंदी लागू किया वो धरातल पर विफल साबित हो रही है। शराब माफियाओं ने शराब की होम डिलीवरी प्रारंभ कर दिया है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply