Sat. Nov 21st, 2026
अधूरा स्नातकोत्तर भवन निर्माण में अनियमितता का छात्र जदयू का आरोप
वर्तमान प्राचार्य के कार्यकाल के खर्च का विशेष ऑडिट कराने की माँग
apnibaat.org
 बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया स्थित राम लखन सिंह महाविद्यालय में वित्तीय अनियमितता और अधूरा स्नातकोत्तर भवन के निर्माण मामला को छात्र जदयू ने राजभवन तक पहुँचा दिया है। छात्र जनता दल (यू) के प्रदेश महासचिव आयुष तिवारी ने इस सम्बंध में राज्यपाल को पत्र लिखकर निगरानी विभाग एवं विशेष ऑडिट कराने की माँग किया है। आयुष तिवारी ने आरोप लगाया है कि महाविद्यालय में पूर्व प्राचार्य के कार्यकाल में स्नातकोत्तर भवन का निर्माण कार्य शुरू कराया गया। हालाकि, कुछ निर्माण के बाद अचानक काम बंद कर दिया। इसके कारण भवन आज तक अधूरा पड़ा है और धीरे-धीरे जर्जर हो रहा है। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण पर खर्च की गई राशि और कार्य की वर्तमान स्थिति की जाँच को आवश्यक बताया है। उन्होंने राज्यपाल से माँग किया है कि भवन निर्माण कार्य के साथ वर्तमान प्राचार्य डॉ अभय कुमार के कार्यकाल के सभी वित्तीय खर्च का निगरानी विभाग से विशेष ऑडिट कराया जाए। वर्तमान प्राचार्य के कार्यकाल में इंफ्रास्ट्रक्चर, भवन निर्माण, मरम्मत, सौंदर्यीकरण तथा बेंच-डेस्क, टेबल, सोफा सहित अन्य फर्नीचर की खरीद पर बड़ी राशि व्यय की गई है। उन मद में खर्च की गई राशि का स्पष्ट ब्योरा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में पूरे वित्तीय लेन-देन की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए निगरानी विभाग से विशेष ऑडिट कराना आवश्यक है। जाँच में अनियमितता प्रमाणित होने पर सम्बंधित दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की माँग भी किया है।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply