पत्रकारों की एकता ही डिजिटल प्रेस क्लब की सबसे बड़ी शक्ति 
apnibaat.org
नरकटियागंज : पत्रकारहित के साथ सुरक्षा, कल्याण, अधिकार संरक्षण के दृष्टिगत संगठनात्मक सशक्तिकरण को संकल्पित डिजिटल प्रेस क्लब की बैठक कोषाध्यक्ष के आवास पर सम्पन्न हुई।नरकटियागंज में डिजिटल प्रेस क्लब की बैठक में संगठन विस्तार, पत्रकारहितों की रक्षा और भविष्य की कार्य योजना के दृष्टिगत विस्तार-विमर्श की गई। डिजिटल प्रेस क्लब के पत्रकारों ने सर्वसम्मति से क्लब को सशक्त बनाने और विचारों में समन्वय स्थापित कर आगे बढ़ने का संकल्प लिया। बैठक में पत्रकारों के सुरक्षा, कल्याण, अधिकार संरक्षण के दृष्टिगत सशक्त संगठन, पत्रकारिता में भविष्य की चुनौति पर विशेष रुप से विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान परिवेश में पत्रकारों के सामने कई प्रकार चुनौति हैं। ऐसे में सशक्तीकरण के लिए आपसी समन्वय के साथ एकजुटता समय की माँग है। इस क्रम में डिजिटल प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र ने सभी सदस्य से समन्वय व सहयोग स्थापित रखते हुए एकजुट बने रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि संगठन का सशक्तिकरण तभी संभव है, जब सभी एक-दूसरे के साथ कंधा से कंधा मिलाकर रहें। क्लब के महासचिव राजेश कुमार सर्राफ ने कहा कि पत्रकारों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति। संगठन के सभी सदस्य एक रहेंगे, तो किसी भी झूठ अथवा अनुचित कार्रवाई के विरुद्ध सशक्त आवाज बुलंद कर सकेंगे। बैठक में संगठन की भावी रणनीति, सदस्यता विस्तार पर सहमति बनी। उपर्युक्त बैठक में कोषाध्यक्ष गुलाम साबिर, उपाध्यक्ष मंटू गुप्ता, संजय कुमार, सन्नी दुबे, रवि कुमार व अन्य पत्रकार शामिल रहे।
