Fri. Oct 30th, 2026

 

apnibaat.org

बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया स्थित समाहरणालय परिसर में जिला पदाधिकारी की जनसुनवाई कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने आमजन की समस्या से अवगत हुए। जिला के विभिन्न प्रखण्ड एवं पंचायत से पहुंचे संजीव कुमार गुप्ता, हर्षित आनंद, अजीत कुमार, शीला देवी, मंजीत कुमार पासवान, shकीला खातून, कृष्णमोहन ठाकुर, कुन्ती देवी, फारूक अंसारी, सूर्यदेव प्रसाद सहित अन्य ने अपनी शिकायतें सीधा जिला पदाधिकारी के समक्ष रखा। जन-सुनवाई के कुल 58 मामलों की सुनवाई हुई। जिनमें कई शिकायत का त्वरित समाधान कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए सम्बंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। जन-सुनवाई में राजस्व सम्बंधी मामला, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, भूमि विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली आपूर्ति, पेयजल, सड़क एवं मरम्मत से सम्बंधित शिकायत प्रमुख रूप से सामने आया। जिला पदाधिकारी ने सभी मामला की सूक्ष्म समीक्षा कर पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply