Mon. Oct 12th, 2026

कृषि अनुसंधान परिसर पटना ने गयाजी के गजाधरपुर गाँव में पशु स्वास्थ्य शिविर-सह-किसान-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया

apnibaat.org

पटना: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना ने दिनांक 12 अक्टूबर, 2026 सोमवार को निदेशक डॉ. अनुप दास के मार्गदर्शन में गयाजी के गजाधरपुर गांव में पशु स्वास्थ्य शिविर-सह-किसान-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम धान-परती भूमि प्रबंधन परियोजना के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसके प्रधान अन्वेषक डॉ. राकेश कुमार, वरिष्ठ वैज्ञानिक हैं। शिविर से कुल 110 किसान, जिनमें 34 महिला किसान शामिल रहीं, को लाभ मिला। इस क्रम में कुल 134 पशु, जिनमें 83 बकरी और 51 गाय एवं बैल शामिल रहे, उनको पशु चिकित्सा सेवा प्रदान की गईं। पशु चिकित्सा दल ने पशुओं की विभिन्न स्वास्थ्य समस्या के उपचार एवं प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया। इसके अंतर्गत कृमिनाशक उपचार, बाह्य परजीवियों के उपचार एवं नियंत्रण तथा लम्पी स्किन डिजीज से प्रभावित अथवा संदिग्ध गोवंशीय पशुओं के प्रबंधन सम्बंधी सेवाएं प्रदान की गईं। पशुओं के उत्तम स्वास्थ्य एवं पोषण को बढ़ावा देने के लिए खनिज मिश्रण, विटामिन तथा अन्य आहार पूरक भी उपलब्ध कराया गया।
इस कार्यक्रम में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना की ओर से डॉ. प्रदीप कुमार राय, वरिष्ठ वैज्ञानिक, डॉ. सुरेंद्र कुमार अहिरवाल, वैज्ञानिक तथा डॉ. काशीनाथ, मुख्य तकनीकी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार, पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य एवं देखभाल सम्बंधी व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना तथा क्षेत्र में पशुधन आधारित आजीविका को बढ़ावा देना रहा। इस पहल के माध्यम से किसानों को पशुओं के उचित स्वास्थ्य प्रबंधन, रोगों की रोकथाम एवं बेहतर पोषण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply