Sat. Oct 10th, 2026

प्रदीप सिंघल ने कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा को बधाई एवं शुभकामना दिया

  1. apnibaat.org

अमेठी : अमेठी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप सिंघल लखनऊ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’  के आवास पर आत्मीय भेंट कर, उन्हें नये दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामना दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश श्रीवास्तव, शिवशंकर उपाध्याय एवं सर्वेश सिंह भी उपस्थित रहे। प्रदीप सिंघल ने विश्वास व्यक्त किया कि आराधना मिश्रा ‘मोना’ के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी और अमेठी सहित पूरे उत्तर प्रदेश में अच्छा चुनाव परिणाम प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को लेकर पूरी शक्ति से जनता के बीच जाएंगे। उपर्युक्त जानकारी अनील सिंह प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी अमेठी ने मीडिया को दी।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply