Fri. Sep 25th, 2026
‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में 4185 लोगों का सामूहिक ‘वंदे मातरम’ गायन सम्पन्न
apnibaat.org
नरकटियागंज: विद्या भारती के  ‘नमामि भारतम्’ एवं ‘वंदे मातरम्’ कार्यक्रम अंतर्गत राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 25 सितंबर 2026 को प्रातः 11 बजे सामूहिक गायन का आयोजन किया गया। गोदावरी देवी रामचंद्र प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर नरकटियागंज के तत्वावधान में नगर एवं आसपास के क्षेत्र अंतर्गत 21 स्थान पर एक साथ सस्वर वंदे मातरम गायन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें उत्साहपूर्वक कुल 4185 लोगों की सहभागिता रही। उपर्युक्त  ‘वंदे मातरम्’ सामूहिक गायन कार्यक्रम अंतर्गत गोदावरी देवी रामचंद्र प्रसाद सरस्वती विद्यामंदिर प्रांगण, आर्य समाज मन्दिर प्रांगण, नंदपुर खोड़ी मंदिर, एसएसबी कैंप, प्राइड इंटरनेशनल स्कूल, एचएस डीएवी पब्लिक स्कूल प्रांगण, चीनी मिल कैंपस, आर्य समाज मंदिर रोड, सेंट्रल पब्लिक स्कूल, संत मेरी स्कूल, राम जानकी मंदिर पांडेय टोला, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय, मुखियाजी चौक, लाकड़ ब्रह्म स्थान, मथुरा चौक, बैरिया बरगजवा, मनोहर पेट्रोल पंप, रेलवे स्टेशन, गोपाला ब्रह्म स्थान, पंडई चौक, डीके शिकारपुर एवं सुगौली हनुमान मंदिर में एक साथ सम्पन्न हुआ।
विद्यालय के जीडीआरपी एसवीएम  के प्रधानाचार्य वाणी कांत झा के मार्गदर्शन में प्रबंधकारिणी समिति, विद्वत परिषद, आचार्य-आचार्या एवं कार्यकर्ता ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अथक परिश्रम किया। उप प्रधानाचार्य विनोद कुमार दुबे, अभय तिवारी, मीडिया प्रभारी नितेश कुमार वर्मा, सह प्रमुख रवि कुमार द्विवेदी व अन्य विभिन्न केंद्र पर उपस्थित रहे। मुखियाजी चौक पर सह सचिव आशीष अग्रवाल, आर्य समाज मंदिर में आर्य समाज के प्रधान रामेश्वर प्र.आर्य, नगर उपसभापति पूनम देवी, पांडेय टोला में सभापति रीना देवी तथा चीनी मिल कैंपस में कार्यपालक प्रबंधक रवींद्र तिवारी उपस्थित रहे।
एक ही समय में 21 स्थान पर ‘वंदे मातरम्’ के स्वर और 4185 प्रतिभागियों की सामूहिक सहभागिता ने नरकटियागंज को राष्ट्रभक्ति के वातावरण से गुंजायमान हो गया। कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भारतीय संस्कृति के प्रति गौरव का प्रेरणादायी संदेश देते हुए ऐतिहासिक अवसर बन गया।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply