अनुमण्डलीय अस्पताल में अत्याधुनिक टेस्ट लैब शीघ्र क्रियान्वित करने का विधायक ने दिया निर्देश

apnibaat.org
नरकटियागंज : अनुमंडलीय अस्पताल में अत्याधुनिक टेस्ट लैब की सुविधा यथाशीघ्र प्रारम्भ करने क़ो लेकर विधायक संजय पांडेय ने अस्पताल का अवलोकन किया। उन्होने मॉडर्न टेस्ट लैब के इंस्टॉलेशन का अवलोकन भी किया। विधायक के अस्पताल पहुंचते ही कर्मियों की गतिविधि बदल गईं। उन्होंने लैब में लगाई जा रही मशीनों और उनके इंस्टॉलेशन प्रक्रिया को नजदीक से देखा। इस अवसर पर इंजीनियरों से मशीनों की तकनीकी जानकारी लिया। उन्होंने यथाशीघ्र इंस्टालेशन क़ो कहा जिससे नरकटियागंज अनुमंडल के लाखों लोगों को सीधा लाभ हो। गंभीर बीमारियों सहित कई तरह की जांच के लिए मरीजों को अब बाहर निजी जांच केंद्रों पर नहीं जाना पड़ेगा
निरीक्षण के बाद विधायक संजय पांडेय ने अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. संजीव कुमार और अस्पताल प्रबंधक बिपिन राज से भेंट किया। इस दौरान अस्पताल की व्यवस्था, सुविधा और कमी पर विस्तार से बात हुई।
