पुलिस ने गुड़िया देवी के शव पोस्टमॉर्टम को भेजा, सभी बिंदू के दृष्टिगत पुलिस अनुसंधान प्रारम्भapnibaat.org
पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया पुलिस अंतर्गत शिकारपुर थाना क्षेत्र के नगर परिषद नरकटियागंज वार्ड संख्या 11, प्रकाशनगर में रेंटर गुड़िया देवी की संदिग्ध मौत से क्षेत्र में सनसनी है। इस बावत बताया गया है कि मृतका गुड़िया देवी ने वार्ड 1 निवासी आशीष जायसवाल उर्फ सिकू से विवाह किया। मृतका के मायका पक्ष ने पति और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। सूत्र बताते हैं कि वार्ड संख्या 11 में गुड़िया देवी, 11 वर्षीय पुत्र के साथ प्रकाश नगर वार्ड संख्या 11 में एक किराया के घर में रहती रही, जहाँ उसकी माँ अंजना देवी आती-जाती रही बताई गई है। मंगलवार की रात गुड़िया देवी का 11 वर्षीय पुत्र अपनी नानी अंजना देवी के साथ चीनी मिल रोड स्थित अपने घर चले गये। उसके बाद गुड़िया किराया वाले घर में केवल गुड़िया का रहना बताया गया। मृतका के परिजनों का आरोप है कि मंगलवा की रात में गुड़िया का पति वहाँ पहुँचा, उसके बाद ही सुबह में उसकी हत्या की खबर मिली। 

गुड़िया देवी की संदिग्ध मृत्यु की खबर पर शिकारपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, एसडीपीओ कुमार प्रसन्ना एमवी नरकटियागंज घटना स्थल पहुँचे और स्थिति को देखा। उसके पति की गुड़िया के मौत में परिजनों के हत्या का आरोप को लेकर पुलिस ने अभी कोई पुष्टि नहीं की है। एसडीपीओ का कहना है कि पुलिस सभी बिंदू के दृषिटगत अनुसंधान और जाँच कर रही है। मृतका गुड़िया देवी की माँ अंजना देवी और बहन वर्षा देवी ने पुलिस को बताया है कि लगभग चार दिन पूर्व गुड़िया देवी का पति आशीष जायसवाल से किसी बात को लेकर अनबन हुई। जिसकी जानकारी गुड़िया देवी ने मायके वालों को दी। परिजनों का कहना है कि इसके बाद गुड़िया की मौत की खबर सामने आ गयी। गुड़िया की मौत की सूचना पर शिकारपुर थाना की पुलिस प्रकाश नगर स्थित घटना स्थल पहुँची और शव को पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। इसके पूर्व एसडीपीओ और शिकारपुर थाना की पुलिस टीम घटना स्थल का निरीक्षण किया। विवाहिता की मृत्यु के पश्चात उसके मायका के लोग शोकाकुल हैं। मृतका की माँ अंजना देवी और बहन वर्षा देवी ने घटना की निष्पक्ष जाँच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की माँग किया है।
Post Views: 4
