Mon. Sep 7th, 2026
apnibaat.org
बेतिया: जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग पश्चिम चम्पारण व समाज कल्याण विभाग संचालित सहारा वृद्धाश्रम बड़ा रमना मैदान में रविवार की संध्या आरोही कला संस्कृति वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में एक दिवसीय श्रीराम कथा एवं कार्यशाला सम्पन्न हुआ। उपर्युक्त कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठजनों के जीवन सकारात्मक ऊर्जा और धार्मिकता का संचार करना रहा। कार्यक्रम का श्रीगणेश कथावाचक डॉ. प्रवीण कुमार तिवारी, मेयर नगर निगम बेतिया गरिमादेवी सिकारिया, उप मेयर गायत्री देवी, अधीक्षक वृद्धाश्रम आदित्य मधुकर एवं ट्रस्ट के सचिव प्रभात झा उर्फ चंदन झा ने माल्यार्पण एवं वृक्षारोपण कर किया। मेयर और उपमेर ने वरिष्ठजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और आश्रम के कार्यों की प्रशंसा किया। उन्होंने ऐसे कार्यक्रम नियमित आयोजन तथा भविष्य में सात दिवसीय भागवत कथा कराने का परामर्श दिया। अधीक्षक आदित्य मधुकर ने कहा कि वृद्धाश्रम केवल भोजन, स्वास्थ्य और आवास की व्यवस्था का स्थान नहीं, बल्कि वरिष्ठजनों को सम्मान देने का केंद्र भी है। कथावाचक डॉ. प्रवीण तिवारी ने आदर्श श्रीराम के जीवन को धार्मिक कथा नहीं, बल्कि मर्यादा, त्याग, कर्तव्य और श्रेष्ठ जीवन जीने की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि  वर्तमान परिप्रेक्ष्य में परिवार और समाज में श्रीराम के आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता है। ट्रस्ट के सचिव प्रभात झा उर्फ चंदन झा ने कहा कि वरिष्ठजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं, उनकी सेवा के साथ मानसिक एवं सामाजिक प्रसन्नता की आवश्यकता है। कार्यक्रम में मदन प्रसाद, खुशी कुमारी, अंजली कुमारी, रौनक कुमार, रविराज शुक्ला, अंकित श्रीवास्तव एवं अंशुमन कुमार ने आकर्षक प्रस्तुति दिया। वरिष्ठजनों ने श्रद्धापूर्वक श्रीराम कथा का श्रवण किया और प्रस्तुति से आनंदित हुए।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply