Sun. Sep 6th, 2026

डॉ तालीमेरेन आओ जुनियर गर्ल्स नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में शामिल बिहार की मुस्कान व प्रिया सम्मानित

apnibaat.org
बेतिया : बिहार प्रदेश महिला फुटबॉल अंडर 17 की 20 सदस्यीय टीम का चयन बेगूसराय में किया गया। जिसमें पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत नरकटियागंज प्रखण्ड के ग्राम पंचायत राज शिकारपुर के डीके शिकारपुर निवासी फुटबॉल खिलाड़ी मुस्कान कुमारी व प्रिया कुमारी का चयन उनकी उत्तम क्रीड़ा कौशल के दृष्टिगत किया गया है। बिहार प्रदेश महिला फुटबॉल अंडर 17 की 20 सदस्यीय टीम में ग्राम पंचायत राज शिकारपुर की दो बेटियों के चयन से उत्साहित मुखिया राहुल कुमार ने आवास पर शिक्षक दिवस के अवसर पर एक सादा समारोह में सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।
 उपर्युक्त दोनों प्रतिभावान खिलाड़ी के चयन पर राज्यसभा सांसद सह केंद्रीय मंत्री सतीश चंद दुबे, विधायक संजय कुमार पांडेय,  जिला फुटबाल संघ के सदस्य, टाउन क्लब नरकटियागंज के सभी पदाधिकारी, स्टूडेंट क्लब नोनियाटोला, डीके शिकारपुर के प्रशिक्षक संतोष साह ने बधाई व शुभकामना दिया है। टाउन क्लब नरकटियागंज के सुनील वर्मा ने बताया कि बिहार टीम के चयन के लिए बेगूसराय में 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। उपर्युक्त प्रशिक्षण के पूर्ण होने पर बिहार प्रदेश महिला फुटबॉल अंडर 17 का चयन किया गया। उल्लेखनीय है कि बिहार महिला फुटबॉल अंडर 17 की टीम रविवार को आंध्रप्रदेश के लिए प्रस्थान करेगी। उल्लेखनीय है कि आंध्रप्रदेश के अनंतपुर आगामी 10 सितम्बर 2026 से डॉ तालीमेरेन आओ जुनियर गर्ल्स नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप, अखिल भारतीय स्तर क जुनियर/सब जुनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित है। उपर्युक्त प्रतियोगिता में भारत के लगभग सभी राज्य की टीम शामिल होंगी। उपर्युक्त प्रतियोगिता में मणिपुर राष्ट्रीय चैंपियन है। बिहार की टीम पूरे उत्साह के साथ मणिपुर की टीम से मुकाबला के लिए तैयार है, सभी खिलाड़ी उत्साहित हैं।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply