
बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला बीपीएससी अध्यापक संघ की बैठक रेलवे प्राथमिक विद्यालय बेतिया में हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष मंकेश्वर कुमार राम ने किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय के अध्यापकों, प्रधान शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों की समस्या का समाधान संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि संघ का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिलकर समस्या से सम्बंधित ज्ञापन सौंपेगा। उपर्युक्त बैठक में संगठन के पदाधिकारी और सदस्य के अतिरिक्त शिक्षकवृंद शामिल रहे। बैठक में संगठन को सशक्त करने और शिक्षकों की समस्या के दृष्टिगत भविष्य की रणनीति पर विचार की गई। उपर्युक्त बैठक में दिवाकर कुमार पाण्डेय, जीतेंद्र राम, हिमांशु राज, नूरुद्दीन, मो. सलीम, अमरजीत कुमार, राजीव कुमार रंजन, चंदन कुमार, बलिराम कुमार, विवेक कुमार, शशि भूषण प्रसाद, चंद्रभान, कृष्णा यादव, कन्हैया राम, मार्कण्डेय कुमार, सर्वेश चौबे, सूरज पटेल, रविन्द्र कुमार रवि, अमित कुमार सिंह, मजहर आलम, अनिकेश, मो. इंतजार, परमात्मा मिश्र, जीतेन्द्र कुमार व शिक्षकगण शामिल रहे।
