एक बार फिर प्रो. डॉ. शोभा लाल को वैश्विक उच्च शिक्षा मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला

apnibaat.org
गोरखपुर/बेतिया : उच्च शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार एवं अकादमिक नेतृत्व के क्षेत्र में सक्रिय प्रो. डॉ. शोभा लाल, निदेशक (उच्च शिक्षा) एवं सलाहकार, बुद्धा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, गोरखपुर को वैश्विक स्तर के प्रतिष्ठित अकादमिक कार्यक्रमों में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया गया है। यह उपलब्धि उनके निरंतर अकादमिक योगदान, वैश्विक शैक्षणिक सहभागिता तथा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका को रेखांकित करती है।
प्रो. डॉ. शोभा लाल को QS Quacquarelli Symonds (QS World University Rankings) द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय वेबिनार श्रृंखला “The AI-Ready University: Governing the AI University—Leadership, Risk & Responsible Innovation” में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया गया है। यह कार्यक्रम 27 अगस्त 2026 को दोपहर 1:00 बजे Eastern Time आयोजित होगा। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा संस्थानों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जिम्मेदार, नैतिक एवं प्रभावी उपयोग, AI Governance, अकादमिक एवं डेटा जोखिम, AI क्षमता निर्माण, उत्तरदायी नेतृत्व तथा शिक्षण-अधिगम एवं अनुसंधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर वैश्विक विमर्श होगा। इस अंतरराष्ट्रीय पहल में Google Cloud तथा University of California, Riverside सहित वैश्विक ज्ञान साझेदारों की सहभागिता भी उल्लेखनीय है।
इसके अतिरिक्त, प्रो. डॉ. शोभा लाल को QS Higher Ed Summit: Asia Pacific 2026 में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ है, जो 3 से 5 नवंबर 2026 को बाली, इंडोनेशिया में आयोजित होगा। यह शिखर सम्मेलन “Advancing Education for Purpose and Impact” विषय पर केंद्रित है तथा इसमें एशिया-प्रशांत क्षेत्र और विश्व के लगभग 1,500 से अधिक उच्च शिक्षा नेताओं के सम्मिलित होने की संभावना है। सम्मेलन में विश्वविद्यालयों के नेतृत्व, अंतरराष्ट्रीयकरण, रणनीतिक साझेदारी, कार्यबल की तैयारी, नवाचार, अनुसंधान तथा वैश्विक उच्च शिक्षा के भविष्य पर विचार-विमर्श होगा। इसका आयोजन BINUS University, Indonesia द्वारा किया जा रहा है।प्रो. डॉ. शोभा लाल की अकादमिक यात्रा भी उल्लेखनीय रही है। वे पूर्व में Provost (Vice-Chancellor), Jayoti Vidyapeeth Women’s University, Jaipur रह चुके हैं। वे National Mission for Mentoring (NMM), NCTE, Ministry of Education, Government of India के National Mentor, NAAC Assessor, QS World University Rankings Assessor, Mathematical Reviews, American Mathematical Society के Reviewer तथा London Mathematical Society के निर्वाचित सदस्य रह चुके हैं।
उनके नाम पर 42 पेटेंट, 125 से अधिक शोध-पत्र, 21 विज्ञान, गणित एवं इंजीनियरिंग पुस्तकों के लेखन तथा अनेक राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मानों की उपलब्धियाँ दर्ज हैं। वे दो बार India Book of Records में भी स्थान बना चुके हैं।
इन वैश्विक अकादमिक मंचों पर उनकी सहभागिता न केवल उनके व्यक्तिगत अकादमिक योगदान की पहचान है, बल्कि भारतीय उच्च शिक्षा संस्थानों को वैश्विक ज्ञान, नवाचार, AI-सक्षम शिक्षा और अंतरराष्ट्रीय सहयोग से जोड़ने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रो. डॉ. शोभा लाल ने कहा कि वर्तमान समय में उच्च शिक्षा को “Globally Connected, AI-Enabled and Research-Driven” बनाना समय की आवश्यकता है और ऐसे अंतरराष्ट्रीय मंच अनुभवों, विचारों तथा संस्थागत साझेदारियों के आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
