Sun. Sep 13th, 2026
apnibaat.org
बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला में
आपूर्ति सेवाओं के पदाधिकारी एवं कर्मियों को मूलभूत सुविधाओं के अभाव, अव्यावहारिक लक्ष्य, तकनीकी समस्याओं, लंबित माँगों की अनदेखी एवं अनुचित दंडात्मक कार्रवाई के विरोध मे सभी आपूर्ति पदाधिकारी एवं कर्मी काला बिल्ला धारण कर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। उपर्युक्त जानकारी सुशील प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष, जिला आपूर्ति संघ जिला इकाई पश्चिम चम्पारण ने देते हुए बताया कि विभागीय वाहन या वाहन भाड़ा की समुचित व्यवस्था, आधारभूत  सुविधा, कुर्सी, टेबल, अलमारी, कंप्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर, इंटरनेट, लैपटॉप/मौबाइल, उपलब्ध कराना उनकी माँग में शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रथम प्रोन्नति पर पे-लेवल-9 का लाभ, रिक्त पदों पर डीपीसी बैठक आयोजित कर उच्चतर प्रभार प्रदान करना, संवर्ग पुनर्गठन पुनगठन नयी संवर्ग नियमावली अधिसूचित करने की माँग प्रमुख है। उपर्युक्त बैठक में सुमित कुमार जिला प्रबंधक, बिहार खाद्य निगम समेत प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी में गीतांजलि कुमारी, दामिनी कुमारी, स्वाति उपाध्याय, सुप्रिया कुमारी, मोनिका कुमारी, राकेश कुमार, प्रशांत पांडेय, प्रदीप कुमार, राकेश रंजन, जयप्रकाश मौर्य, प्रदीप कुमार शामिल हुए।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply