सोमवार को दफनाये गए, परिजनों का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार

पिपरासी : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर निवासी दो चचेरे भाइयों को सोमवार को एक दफन किया गया । जिससे क्षेत्र में दफन के दौरान गांव का माहौल गमगीन हो गया। रविवार की दोपहर पिपरासी थाना क्षेत्र के सौरहा पंचायत स्थित सुगौली गांव के सामने गण्डक नदी में नहाने के क्रम में उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला के पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के अरनहवा जंगल टोला निवासी 21 वर्षीय इब्राहिम अंसारी और 20 वर्षीय इशहाक अंसारी की डूबकर मौत हो गई। परिवार के लोगों के अनुसार दोनों लगभग सभी काम एक साथ करते रहे, बाहर मजदूरी के लिए साथ ही जाते और रविवार को एक साथ गण्डक नदी में नहाने उतर गए, इन दिनो गण्डक नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इसकी जानकारी दोनों युवकों को नहीं रही, जिसके कारण नहाने के क्रम में अनजाने में गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास के लोगों ने बचाने का प्रयास किया, काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पिपरासी थाना की पुलिस पहुंची। थानाध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा के अनुसार पोस्टमॉर्टम कराने से परिजन इनकार कर गए, उसके बाद शव को निजी व्यवस्था से घर ले गए। अरनहवा ग्राम प्रधान फूलबदन चौहान ने बताया कि इब्राहिम के घर निकाह की शहनाई बजने वाली थी, करीब दो माह पहले उसका रिश्ता तय हुआ और परिवार में शादी की तैयारियां हो रही थीं, लेकिन हादसा ने घर की खुशियों को गम में तब्दील कर दिया।
इशहाक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र और परिवार का सहारा था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दोनों युवक के परिजन मजदूरी के सिलसिले में दूसरे प्रदेश गए हुए हैं। उनके घर लौटने के बाद सोमवार को दोनों चचेरे भाइयों को एक साथ दफन किया गया। अंतिम विदाई के दौरान पूरे गांव का माहौल गमगीन रहा। सोमवार को दफन किया गया
