Mon. Jul 6th, 2026

अमेठी में मंगलवार को ‘सद्बुद्धि पदयात्रा’ सम्पन्न कराने को, तैयारी बैठक सम्पन्न

अमेठी : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 7 जुलाई 2026 को आयोजित ‘सद्बुद्धि पदयात्रा’ की तैयारी के दृष्टिगत दिनांक 6 जुलाई 2026 सोमवार को गौरीगंज स्थित केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय (राजीव गांधी भवन) में जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक एवं तैयारी बैठक सम्पन्न हुई। उपर्युक्त बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि सद्बुद्धि पदयात्रा केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय से प्रारंभ होकर बस स्टॉप, गौरीगंज कोतवाली, जी.जी.आई.सी.स्कूल, चौक बाजार,डाकघर,फल मंडी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, स्टेशन तिराहा एवं हनुमान तिराहा होते हुए पुनः केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय पहुँचेगी। जिसमें पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अत्यधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि इस पदयात्रा में हजारों कांग्रेसजन एवं आमजन शामिल होकर सद्बुद्धि, पारदर्शिता तथा जनभावनाओं के सम्मान का संदेश देंगे। कार्यक्रम की सभी तैयारी की समीक्षा करते हुए विभिन्न पदाधिकारी को आवश्यक जिम्मेदारी भी सौंपी गईं। उपर्युक्त जानकारी काँग्रेस प्रवक्ता अनील कुमार सिंह ने दी।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply