Fri. Jul 3rd, 2026

बेतिया : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर रेल मण्डल अंतर्गत मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेल खंड के बेतिया-मझौलिया रेलवे लाइन का दोहरीकरण का अंतरिम निरीक्षण शुक्रवार को कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी(सीआरएस) पूर्व रेल अंचल गुरु प्रकाश ने पूरी टीम के साथ शुक्रवार को किया। उनकी टीम में मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्र,सीनियर डिविजनल विजय प्रकाश,सीएफओ शैलेन्द्र प्रसाद शामिल रहे। कमिश्नर ऑफ़ रेलवे सेफ्टी ईस्टर्न सर्किल गुरु प्रकाश के महत्वपूर्ण निरीक्षण को के दृष्टिगत समस्तीपुर रेल मण्डल के प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्र ने रेलवे प्रशासन के साथ सभी तैयारी चुस्त दुरुस्त रखा, इसके लिए वे विशेष निरीक्षण ट्रेन से समस्तीपुर से 3 जुलाई 2026 शुक्रवार सुबह 05:00 बजे बेतिया पहुंच गए। इस क्रम में मण्डल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्र ने टीम व 11 ट्रॉली के साथ बेतिया से रेलवे ट्रैक का निरीक्षण करते 1.22 अपराह्न मझौलिया स्टेशन पहुंचे। डीआरएम ने कहा कि शुक्रवार को कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी ईस्टर्न सर्किल के नेतृत्व में बेतिया-मझौलिया रेलवे दोहरीकरण का निरीक्षण किया। उन्होंने वरिष्ठ रेल पदाधिकारियों के टीम के साथ ट्रैक, सिग्नल व्यवस्था, इंटरलॉकिंग, रेलवे क्रॉसिंग, स्टेशन परिसर, स्टेशन पैनल रुम और सुरक्षा से जुड़े सभी प्रमुख विंदुओं का गहन निरीक्षण किया। मझौलिया स्टेशन से 2 घंटे 33 मिनट रुकने के बाद 3 बजकर 55 मिनट पर स्पीड ट्रायल के लिए सीआरएस स्पेशल ट्रेन मझौलिया से बेतिया के लिए रवाना हो गई। बताया गया है कि लगभग 120 से 130 के स्पीड पर ट्रायल किया गया। इसके लिए शुक्रवार को बेतिया-मझौलिया रुट की सभी ट्रेन का परिचालन ठप्प रहा। कमिशनर ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) ईस्टर्न सर्किल गुरु प्रकाश के निरीक्षण के क्रम में 1,381.49 करोड़ रुपये की परियोजना अंतर्गत निर्मित आधारभूत संरचना की व्यापक सुरक्षा जाँच किया। नये रेलवे ट्रैक की सशक्तता और एलाइनमेंट,अत्याधुनिक सिग्नलिंग और दूरसंचार (एस एंड टी) प्रणाली, ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) अर्थात विद्युत तारों की क्षमता, रुट पर पड़ने वाले सभी समपार फाटक (लेवल क्रॉसिंग) और सुरक्षा व्यवस्था, रेलवे प्रशासन के कार्य को देखा।

उल्लेखनीय कि केंद्र सरकार की कैबिनेट कमेटी (सीसीईए) स्वीकृत सुगौली-वाल्मीकिनगर वाया नरकटियागंज रेल लाइन दोहरीकरण व विद्युतीकरण परियोजना के शुरु होने से व्यापक लाभ मिलेंगे। इस क्रम में सीनियर डिविजनल विजय प्रकाश,सीएफओ शैलेन्द्र प्रसाद,सीइएनडी अनील कुमार, सीनियर डीएन समन्यव समस्तीपुर संजय कुमार, डिप्टी चीफ इंजीनियर निर्माण अजय कुमार, अधिशासी अभियंता निर्मल सलहाता व एनएनटी कंट्रक्शन, हरिक कंट्रक्शन, दुर्गा कंट्रक्शन, बीएन सिंह कंट्रक्शन के मुख्य उपस्थित रहे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply