Tue. Mar 10th, 2026

गयाजी में कांग्रेस पार्टी के भूखंड संपदा को किया जाएगा संरक्षित : जितेंद्र गुप्ता

apnibaat.org/अनमोल कुमार

गयाजी: गयाजी में कांग्रेस पार्टी के भूखंड भवन को संरक्षित किया जाएगा। इसको  लेकर कांग्रेस के भू संपदा के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष सह अध्यक्ष भू-सम्पदा जितेंद्र गुप्ता ने गयाजी का दौरा किया। वहां पहुंचकर उन्होंने भू संपदा की कमिटी की बैठक की। उपर्युक्त बैठक जिला कांग्रेस कमेटी गयाजी के ऑफिस में हुई। इस क्रम में भू संपदा प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कोषाध्यक्ष सह अध्यक्ष भू-सम्पदा जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि गयाजी जिला में कांग्रेस पार्टी का भूखंड भवन कई वर्ष से है। गयाजी में कई परिपाटी हमारी पार्टी की है। अब इसका संरक्षण किया जाएगा। वही, जो जर्जर संपदा हुए हैं, उनका निर्माण कराया जाएगा। इसे लेकर गया में कांग्रेस कार्यालय में भू संपदा कमिटी की बैठक हुई, जिसमें इसपर निर्णय लिया गया है, कि जहां-जहां भी कांग्रेस की संपत्ति है, उसकी देखरेख की जाएगी। बताया कि अभी चुनाव होने हैं और कांग्रेस नेता एक जिला से दूसरे जिला में जाते हैं। कांग्रेस के पदाधिकारी का आवागमन भी रहता है। ऐसे में हम अपने कांग्रेस के भवनों को संरक्षित करने के लिए योजना पर काम कर रहे हैं। वही भू संपदा कमिटी के दो सदस्य बनाये गए हैं, जिसमे गया से कांग्रेस नेता अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव और रजनीश कुमार झुना को सदस्य बनाया गया है। इस अवसर पर भू सम्पदा के सदस्य वैधनाथ शर्मा, संजय भारती, गोपाल गुप्ता, जमाल अहमद भल्लू, शेफ्फुल इस्लाम, नगर निगम के मेयर गणेश पासवान जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष सहाबुद्दीन रहमानी, धर्मेंद्र निराला, शिव कुमार चौरसिया, चंद्रिका प्रसाद, गिरेंद्र कुमार उपस्थित रहे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed