Sun. May 3rd, 2026


पटना : अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वदेशानंद ब्रह्मानंद गिरी ने कहा है कि भारत के संसद को “संत संसद” बना कर ही भारत को हिंदू राष्ट्र बनाया जा सकता है। संत संसद ही भारत में सनातन का विजय ध्वज लहराएगा। श्री गिरी ने नरेंद्र मोदी विचार मंच के 21वां स्थापना दिवस पर एक समारोह को सम्बोधित करते हुए उपर्युक्त विचार व्यक्त किया।
अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय सचिव भारत एवं मीडिया प्रमुख पीठाधीश्वर स्वामी श्यामानंदजी महाराज ने उपर्युक्त जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में श्री गिरी ने नरेंद्र मोदी विचार मंच के उपदेश और सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। समारोह को संगठन को सशक्त बनाने का पर विस्तार से चर्चा हुई।
स्थापना दिवस समारोह में संकल्प लिया गया कि 2030 तक भारत में 25 करोड़ सदस्य बनाया जायेगा। इस समारोह में संत बौद्धिक मंच के गुवाहाटी के प्रदेश अध्यक्ष बीके दास, नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय महामंत्री जतिन कमलकार, मानव अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू मिश्र शामिल हुए।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply